फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Girl coming home from school was injured by being beaten with a stick, died during treatment

Kabirdham: स्कूल से घर आ रही बच्ची को डंडे से पीट-पीटकर किया घायल, उपचार के दौरान मासूम की मौत

Wed, 14 Aug 2024 12:20 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 14 Aug 2024 12:20 PM IST
सार

कबीरधाम जिले के बाजार चारभाटा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम बम्हनी में एक बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को आरोपी ने बच्ची की डंडे से पिटाई की थी।

विज्ञापन
Girl coming home from school was injured by being beaten with a stick, died during treatment
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले के बाजार चारभाटा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम बम्हनी में एक बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को आरोपी ने बच्ची की डंडे से पिटाई की थी। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बच्ची ने दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने देर रात 10 बजे आरोपी को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन


एसपी डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने बताया कि शाम करीब 5 बजे नाबालिग लड़की हाई स्कूल बम्हनी में कक्षा 10वीं में पढ़ाई करती थी। स्कूल की छुट्टी होने पर सहेलियों के साथ अपने घर जा रही थी। तभी रास्ते में इतवारी के घर पास आरोपी विक्की कौशिक उर्फ जग्गू पिता जागेश्वर कौशिक उम्र 19 वर्ष निवासी बम्हनी द्वारा बच्ची को कुछ ऐसी बात बोल दी जो लड़की को बुरी लगी। उसने आरोपी को ऐसा बोलने से मना किया, जिस पर आरोपी विक्की कौशिक द्वारा पास में पड़े लकड़ी के डंडे से बच्ची के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। 
विज्ञापन


परिजनों द्वारा इलाज के लिए कवर्धा के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। प्रकरण में आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी गांजा का सेवन करता है। आए दिन स्कूली बच्चों को छींटाकशी किया करता था। हालाकि, पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed