फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Fraud of Rs 6.40 lakh in the name of giving dealership of organic food items case registered in Kabirdham

कबीरधाम: ऑर्गेनिक खाद्य सामग्री की डीलरशिप देने के नाम पर 6.40 लाख रुपए की ठगी, मामला दर्ज

Wed, 13 Aug 2025 04:54 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 13 Aug 2025 04:54 PM IST
सार

कबीरधाम जिले में ऑर्गेनिक खाद्य सामग्री की डीलरशिप देने के नाम पर 6.40 लाख रुपए के ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत बाद कवर्धा कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Fraud of Rs 6.40 lakh in the name of giving dealership of organic food items case registered in Kabirdham
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले में ऑर्गेनिक खाद्य सामग्री की डीलरशिप देने के नाम पर 6.40 लाख रुपए के ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत बाद कवर्धा कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी अनुसार पीड़ित प्रदीप पिता टुकरू राम चन्द्रवंशी निवासी ग्राम मानिकपुर थाना बोड़ला ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया कि उसका कवर्धा में ऑटोमोबाइल का दुकान है, जहां ट्रैक्टर बिक्री का डीलरशिप है। प्रदीप के पास पौधा बिक्री करने के नाम से जितेन्द्र पांडेय बीते चार माह से लगातार आ रहा था,जो अपने आपको एक कंपनी में कार्य करना बताया। 

विज्ञापन


उक्त व्यक्ति से पौधा भी खरीदी किया है। इस दौरान जितेन्द्र पांडेय ने बताया गया कि कंपनी द्वारा ऑर्गेनिक खाद्य सामग्री की बिक्री किया जाता है। कवर्धा में डीलरशिप देना चाहते है, जिसके लिए अमानत के तौर पर 6.40 लाख रुपए जमा करने होंगे। इसके बदले में 17.44 लाख रुपए का ऑर्गेनिक खाद भेजा जाएगा। राशि जमा होने के बाद 3-4 दिन में खाद भेज दिया जाएगा। इसी के झांसे में आकर प्रदीप ने जितेन्द्र पांडेय के खाते में 18 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक कई किश्त में कुल 6.40 लाख रुपए जमा कर दिया। रुपए मिलने के बाद जितेन्द्र पांडेय द्वारा तीन-चार दिन के लिए ट्रेनिंग में जाने व मोबाइल बंद रहने की जानकारी दी गई। इसके बाद से अभी तक जितेन्द्र पांडेय का मोबाइल बंद है। इस पूरे मामले को लेकर प्रदीप ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने जितेन्द्र पांडेय के खिलाफ धारा 318(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed