फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Forest burning in scorching heat fire broke out at 15 places in a week in Kabirdha

Kabirdham: भीषण गर्मी में धधक रहा जंगल, हफ्ते भर में 15 जगह लगी आग, अग्नि सुरक्षा अभियान चलाएगा वन विभाग

Thu, 02 May 2024 01:11 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 02 May 2024 01:11 PM IST
सार

कबीरधाम जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है, जहां सूर्य देवता आग उगल रहे हैं। वहीं जंगलों में भी आगजनी की घटनाएं बढ़ गई। बीते एक सप्ताह में कवर्धा वन मंडल के जंगल में 15 बार अग्नि दुर्घटना सामने आई है।

विज्ञापन
Forest burning in scorching heat fire broke out at 15 places in a week in Kabirdha
जंगल में धधक रही आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है, जहां सूर्य देवता आग उगल रहे हैं। वहीं जंगलों में भी आगजनी की घटनाएं बढ़ गई। बीते एक सप्ताह में कवर्धा वन मंडल के जंगल में 15 बार अग्नि दुर्घटना सामने आई है। वन कर्मचारी व अधिकारियों की तत्परता, फॉरेस्ट फायर अलर्ट सिस्टम की मदद से आग को समय रहते बुझा लिया व जंगल को अधिक क्षति नहीं हो पाई। 

विज्ञापन


वन विभाग द्वारा इस वर्ष भी प्रत्येक परिसर में अग्नि प्रहरी रखा गया है, जिनकी मदद से वनकर्मी आग बुझाने हेतु निरंतर कार्यरत हैं। विभाग के द्वारा वन मंडल स्तर से प्रत्येक उप परिक्षेत्र स्तर पर फायर ब्लोअर प्रदाय किया गया है, जिससे अग्नि को नियंत्रित करने में सहयोग प्राप्त हो रहा है। भोरमदेव अभ्यारण अंतर्गत भीषण गर्मी से संतप्त वन्य प्राणियों की प्यास बुझाने के लिए टैंकर के माध्यम से सौसर पीटो में जल भरा जा रहा है। साथ ही सभी परिसर रक्षकों को स्टील के थरमस भी पेयजल उपलब्ध कराए गए हैं। 
विज्ञापन

 

आठ मई तक गर्मी और भी अधिक बढ़ने की संभावना है,जिससे की अग्नि प्रकरणों में भी वृद्धि होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इस प्रकार की विषम परिस्थिति में वन विभाग आम जनता से भी सहयोग की अपेक्षा की है। जंगल में आग लगा हुआ पाया जाता है तो उसे बुझाने में वन विभाग को सहयोग प्रदान करने की अपील किया है। आग लगने की घटना की जानकारी देने विभाग ने मोबाइल नंबर जारी किया है। परिक्षेत्र अधिकारी कवर्धा-9589035132, परिक्षेत्र अधिकारी तरेगांव- 8253055155, परिक्षेत्र अधिकारी, सहसपुर लोहारा- 9981367779, परिक्षेत्र अधिकारी, खारा- 9981367779, परिक्षेत्र अधिकारी, रेंगाखार - 9406419704, परिक्षेत्र अधिकारी, पंडरिया पूर्व -9685476224, परिक्षेत्र अधिकारी, पंडरिया पश्चिम-7224863272, परिक्षेत्र अधिकारी, भोरमदेव अभ्यारण्य कवर्धा -7828853500 परिक्षेत्र अधिकारी, भोरमदेव अभ्यारण्यचिल्फी-7587313381के नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed