फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Double murder in Kabirdham Boyfriend murdered girlfriend and her mother

कबीरधाम में डबल मर्डर: बॉयफ्रेंड ने की प्रेमिका और उसकी मां की हत्या, आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

Mon, 26 Feb 2024 04:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 26 Feb 2024 04:26 PM IST
सार

एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि कवर्धा निवासी वसुंधरा वैष्णव (पिंकी) व आरोपी अश्वनी कुमार पांडे पिता शिव शंकर पांडे उम्र 40 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर-12 कीर्ति नगर, सिरगिट्टी बिलासपुर के साथ चौथी शादी होने वाली थी।

विज्ञापन
Double murder in Kabirdham Boyfriend murdered girlfriend and her mother
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम में हुए डबल मर्डर मामले का सोमवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बॉयफ्रेंड ने ही प्रेमिका और उसकी मां की हत्या की है। पुलिस ने आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया है। वसुंधरा वैष्णव और बॉयफ्रेंड के बीच चौथी शादी होने वाली थी। इसी विवाह को लेकर वसुंधरा वैष्णव और आरोपी बॉयफ्रेंड के बीच 22 फरवरी को विवाद हुआ था। यह वारदात कवर्धा शहर के एसपी कार्यालय के सामने के घर में हुई। मृतक का नाम पार्वती वैष्णव (मां) उम्र 58 व उसकी बेटी वसुंधरा वैष्णव (पिंकी) उम्र 35 है। 

विज्ञापन

 

एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि कवर्धा निवासी वसुंधरा वैष्णव (पिंकी) व आरोपी अश्वनी कुमार पांडे पिता शिव शंकर पांडे उम्र 40 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर-12 कीर्ति नगर, सिरगिट्टी बिलासपुर के साथ चौथी शादी होने वाली थी। इसे लेकर दोनों के मध्य बीते साल दिसंबर माह में एक समझौता भी हुआ था। इस समझौते को लेकर 22 फरवरी को दोनों के बीच घर पर विवाद हुआ। इसी दौरान आरोपी ने हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने दोनों के मोबाइल फोन व स्कूटी लेकर घर को बाहर से बंद कर रायपुर फरार हो गया था।

विज्ञापन

 

वसुंधरा वैष्णव की हो चुकी हैं तीन शादी 

पुलिस के अनुसार वसुंधरा वैष्णव (पिंकी) की पूर्व में तीन शादी हो चुकी हैं। लेकिन, शादी के बाद उसका तलाक हो गया था। अब चौथी शादी करने वाली थी। इसी प्रकार आरोपी अश्वनी कुमार पांडे की शादी के बाद उसकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। इन दोनों के बीच सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क हुआ था। वारदात के दिन 22 फरवरी को पिंकी व आरोपी अश्वनी एक साथ कवर्धा के एक ब्यूटी पार्लर भी गए थे। वहां से ही पिंकी दुल्हन की वेशभूषा में सजकर घर पहुंच गई थी। शव की बदबू न फैले इसके लिए आरोपी ने आसपास फिनाइल की गोली का छिड़काव किया था। 25 फरवरी तक शव सड़ने लगा था। इस कारण बदबू फैल गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को घर से बदबू आने की जानकारी दी। तब मामला सामने आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed