फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Cyber fraud in Kabirdham A businessman lost seven lakh rupees due to rating and task in Kabirdham

कबीरधाम में साइबर ठगी: रेटिंग और टास्क के चक्कर में सात लाख रुपये गवां बैठा व्यापारी, अब पुलिस से लगाई गुहार

Sat, 14 Sep 2024 06:36 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 14 Sep 2024 06:36 PM IST
सार

कबीरधाम में फिर से एक साइबर ठगी का मामला सामने आया है। कवर्धा शहर के एक व्यापारी ने रेटिंग व टास्क के चक्कर में 7 लाख रुपए गवां बैठा है।

विज्ञापन
Cyber fraud in Kabirdham A businessman lost seven lakh rupees due to rating and task in Kabirdham
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम में फिर से एक साइबर ठगी का मामला सामने आया है। कवर्धा शहर के एक व्यापारी ने रेटिंग व टास्क के चक्कर में 7 लाख रुपए गवां बैठा है। इस मामले में पीड़ित व्यापारी सत्यजीत गुम्बर उम्र 37 के आवेदन पर सिटी कोतवाली थाना कवर्धा में 318(4)-BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना से मिली जानकारी अनुसार सबसे पहले पीड़ित सत्यजीत गुम्बर के पास वाट्सऐप में टास्क वाला मैसेज आया। 

विज्ञापन


इसमें रेटिंग देने व टास्क पूरा करने पर राशि मिलने की बात कही गई। तब सत्यजीत ने रेटिंग देने के बाद छोड़ दिया था। इसके बाद लगातार मैसेज भेजकर खाता नंबर मांगने लगा। टेलीग्राम एप से लिंक मिला। शुरूआत में कुछ राशि जरूर मिली। फिर एक हजार रुपए जमा कराकर नया टास्क दिया। इसके बाद क्रिप्टो करेंसी के लिए खाता खोलने लिंक भेजा गया। फिर अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर रुपए की मांग करते रहा। तब तक 7 लाख 7 हजार 102 रुपए जमा किया जा चुका था। जब पीड़ित ने रुपए वापस किए जाने की मांग किया तो उसे रुपए नहीं मिला व ठगी का एहसास हुआ। शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस की जांच शुरू हो गई है, जिन खाता नंबर पर रुपए गए थे, उसके बारे में जानकारी ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed