फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   four accused arrested Cow smugglers in kabirdham

गौ तस्करों का नया तरीका: अब गाड़ी से नहीं ऐसे ले जाते हैं बूचड़खाने, चार आरोपी गिरफ्तार

Sat, 07 Sep 2024 12:07 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 07 Sep 2024 12:07 PM IST
सार

कबीरधाम में चार गौ तस्करों को मवेशियों को पैदल बूचड़खाना ले जाते हुए गिरफ्तार किया गया। जबकि एक आरोपी फरार है और पुलिस की खोज जारी है।

विज्ञापन
four accused arrested Cow smugglers in kabirdham
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले में गौ तस्करों ने नया तरीका अपनाते हुए मवेशियों को पैदल बूचड़खाना ले जाना शुरू कर दिया है। अब तक तस्कर आमतौर पर ट्रक का उपयोग करते थे, लेकिन हाल ही में चार आरोपियों को मवेशियों को पैदल ले जाते हुए पकड़ा गया है। इस मामले में पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है।

विज्ञापन


6 सितंबर की रात लगभग साढ़े 12 बजे, कबीरधाम जिले के घोठिया रोड निवासी लोकेश महेश जायसवाल ने पुलिस को सूचना दी कि तीन तस्कर 40 से 50 मवेशियों को सुहागपूर से बदराडीह और महराजपूर के रास्ते एमपी के बूचड़खाना ले जा रहे थे। लोकेश और ग्रामीणों की सहायता से तस्करों को पकड़ने में सफलता मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तस्करों को पकड़ा और त्वरित कार्रवाई की।
विज्ञापन


पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान समेलाल धुर्वे (40) और गुडन धुर्वे (30), दोनों निवासी ग्राम दमोह, थाना मलाजखंड, जिला बालाघाट (एमपी), और राधेश्याम पटेल (42) और रामसाय यादव (45), दोनों निवासी ग्राम सोहागपुर, थाना कवर्धा के रूप में की है। एक अन्य तस्कर, कृष्णा यादव, मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया है, जिसकी पुलिस खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से आठ गाय और एक बछड़ा जब्त किया है। इन तस्करों के खिलाफ छत्तीसगढ़ पशु संरक्षण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि गौ तस्कर अब अपने तरीकों में बदलाव कर रहे हैं। और पैदल यात्रा जैसे नए तरीके अपनाकर सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। पुलिस प्रशासन की यह कार्रवाई तस्करों को कठोर संदेश भेजने के साथ-साथ गौ रक्षा के प्रति अपने प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed