फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Congress expelled former District President Mahesh Chandravanshi for six years in Kabirdham

Kabirdham: कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पार्टी ने पूर्व जिलाध्यक्ष महेश चंद्रवंशी को छह साल के लिए किया बाहर

Wed, 29 Nov 2023 02:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 29 Nov 2023 02:30 PM IST
सार

कबीरधाम जिला कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा चुनाव में भितरघात को लेकर बड़ा एक्शन लिया है। कमेटी ने ओबीसी आयोग के सदस्य व पूर्व जिला अध्यक्ष महेश चंद्रवंशी को छह साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

विज्ञापन
Congress expelled former District President Mahesh Chandravanshi for six years in Kabirdham
महेश चन्द्रवंशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिला कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा चुनाव में भितरघात को लेकर बड़ा एक्शन लिया है। कमेटी ने ओबीसी आयोग के सदस्य व पूर्व जिला अध्यक्ष महेश चंद्रवंशी को छह साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसे लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष होरीलाल साहू ने बुधवार को आदेश जारी किया है। महेश चंद्रवंशी के खिलाफ एआईसीसी व पीसीसी के पंडरिया विधानसभा के चुनाव प्रभारी की रिपोर्ट पर कार्रवाई की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि ये पंडरिया विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ काम किया है इससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है।

विज्ञापन

 

गौरतलब है कि मंगलवार को प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष समेत 10 बड़े नेता को पार्टी से छह साल के लिए सस्पेंड किया गया था। इनमें सभी नेता पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के हैं। सस्पेंड किए जाने वालों में सबसे बड़ा नाम तुकाराम चन्द्रवंशी है जो प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं। वर्तमान में ये जिला पंचायत सदस्य भी हैं। वहीं सस्पेंड आदेश जारी होने के बाद तुकाराम चंद्रवंशी ने कहा कि मुझे सोशल मीडिया में वायरल पत्र से पता चला की पार्टी से बाहर किया गया है, लेकिन मुझे इसकी कोई आधिकारिक रूप से सूचना प्राप्त नहीं हुई है और न ही मुझे अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed