{"_id":"679387d3986802140f0ef7e6","slug":"collector-and-sp-did-the-parade-rehearsal-mp-vijay-baghel-will-hoist-flag-in-republic-day-celebrations-in-kab-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: कलेक्टर और एसपी ने किया परेड रिहर्सल, सांसद विजय बघेल गणतंत्र दिवस के समारोह में करेंगे ध्वजारोहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: कलेक्टर और एसपी ने किया परेड रिहर्सल, सांसद विजय बघेल गणतंत्र दिवस के समारोह में करेंगे ध्वजारोहण
Fri, 24 Jan 2025 06:30 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 24 Jan 2025 06:30 PM IST
सार
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी का आयोजन इस बार कबीरधाम जिले में देशभक्ति व उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस समारोह में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे व ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
विज्ञापन
कलेक्टर और एसपी ने किया परेड रिहर्सल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी का आयोजन इस बार कबीरधाम जिले में देशभक्ति व उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस समारोह में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे व ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह कवर्धा शहर के पीजी कॉलेज मैदान में होगा। इस आयोजन से पहले आज शुक्रवार को कलेक्टर गोपाल वर्मा व एसपी धर्मेंद्र सिंह छवई ने समारोह का अंतिम रिहर्सल किया।
विज्ञापन
इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में कुल 10 प्लाटून हिस्सा लेंगे। परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक महेश्वर सिंह करेंगे, जबकि उप परेड कमांडर उप निरीक्षक त्रिलोक प्रधान होंगे। परेड में शामिल 10 प्लाटून में 17वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) जिला कबीरधाम, प्लाटून कमांडर एपीसी प्रभुवयाल गर्ग होंगे। परेड के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे,जिनमें जिले के कुल सात स्कूल के बच्चों द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति और देशभक्ति से जुड़े गीतों और नृत्यों की प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा, झांकियां भी प्रदर्शित की जाएंगी, जो विकास कार्यों व सामाजिक संदेश पर आधारित होंगी। गणतंत्र दिवस समारोह में शहीद परिवारों को समानित किया जाएगा।
विज्ञापन