फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Chhattisgarh Vyapam Recruitment Exam 2023 Latest Updates

Chhattisgarh Vyapam Recruitment Exam 2023: व्यापम की भर्ती परीक्षा शुरू, कबीरधाम में बनाए गए 16 केंद्र

Sun, 29 Oct 2023 11:26 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 29 Oct 2023 11:26 AM IST
सार

29 अक्तूबर यानी आज कबीरधाम के 16 परीक्षा केंद्र में व्यापम की भर्ती परीक्षा हो रही है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है, जो 12.15 बजे तक होगी।

विज्ञापन
Chhattisgarh Vyapam Recruitment Exam 2023 Latest Updates
Chhattisgarh Vyapam Recruitment Exam 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

29 अक्तूबर यानी आज कबीरधाम के 16 परीक्षा केंद्र में व्यापम की भर्ती परीक्षा हो रही है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है, जो 12.15 बजे तक होगी। इस परीक्षा के आयोजन को लेकर व्यापम ने चुनाव आयोग से अनुमति ली है। जानकारी अनुसार प्रथम पाली में सहायक प्रबंधक (फील्ड ऑफिसर) कार्यालय सहायक सामान्य सहायक समिति प्रबंधक (नवीन संवर्ग) की परीक्षा होगाी। 

विज्ञापन


इसके बाद दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम 4:15 तक कनिष्ठ प्रबंधक, कनिष्ठ प्रबंधन संवर्ग (ट्रेजरी विशेषज्ञ, मुख्य लेखापाल) उपप्रबंधक सहायक प्रबंधक की परीक्षा होगी। कबीरधाम जिले में 16 परीक्षा केंद्रों में छह हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। कबीरधाम जिले के पीजी कॉलेज कवर्धा, करपात्री स्कूल कवर्धा, स्वामी आत्मानंद स्कूल कवर्धा समेत अन्य स्कूलों को केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, जिला स्तर पर उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। प्रत्येक परीक्षा केंद्रों में गोपनीय सामग्री पहुंचाने और परीक्षा के बाद गोपनीय सामग्री सुरक्षित जमा करने पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है। सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed