{"_id":"647c94079ee17f0595072c46","slug":"chhattisgarh-police-arrested-woman-for-kidnapping-22-day-old-baby-in-kabirdham-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां बनने के लिए सूनी की गोद: छत्तीसगढ़ में 22 दिन के बच्चे का अपहरण, घर में कूदकर पड़ोसी गांव से उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां बनने के लिए सूनी की गोद: छत्तीसगढ़ में 22 दिन के बच्चे का अपहरण, घर में कूदकर पड़ोसी गांव से उठाया
Sun, 04 Jun 2023 07:09 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 04 Jun 2023 07:09 PM IST
सार
पुलिस ने बच्चे को बरामद कर अगवा करने के आरोप में मधुबाई को गिरफ्तार कर लिया है। उसे पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। बच्चे को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। वह बिल्कुल ठीक है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी महिला।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में एक महिला ने मां बनने की चाहत में दूसरे की गोद सूनी कर दी। शादी के तीन साल बाद भी जब वह मां नहीं बन सकी तो 22 दिन के बच्चे को अगवा कर ले गई। इसके लिए पड़ोसी गांव के मकान में दीवार फांदकर कूदी और मां के साथ सो रहे बच्चे को उठाकर भाग निकली। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामला तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
रात को मां के साथ सोया, सुबह गायब
दुर्जनपुर गांव निवासी समारू बैगा ने तीन जून को मामला दर्ज कराया था कि, बड़े बेटे शिवकुमार की शादी साल भर पहले खम्ही गांव की पवन कुमारी से हुई थी। करीब 22 दिन पहले उसने एक बेटे को जन्म दिया। दो जून की रात सभी लोग खाना खाकर सो रहे थे। तड़के करीब 4 बजे नींद खुली तो देखा कि बच्चा बिस्तर पर नहीं था। उसे घर के आसपास, बाड़ी, नदी, नाला, झाड़ी में तलाश किया, पर नहीं मिला।
विज्ञापन
संदेह के आधार पर हिरासत में लिया तो खुला राज
इसके बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। पुलिस ने संदेह के आधार पर कुकदुर क्षेत्र के खम्ही गांव निवासी मधुभाई को हिरासत में ले लिया। पहले तो पूछताछ में वह गुमराह करती रही, लेकिन फिर अलग-अलग तरीके से पूछताछ में अपहरण की बात स्वीकार कर ली। मधुबाई ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करती है। उसकी शादी को तीन साल हो गए हैं, लेकिन कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन
बच्चे को अगवा करने पड़ोसी के घर रुकी
मधुबाई ने बताया कि उसके गांव की पवन कुमारी की शादी दुर्जनपुर गांव में हुई है। उसके कुछ दिन पहले ही बच्चा हुआ था। वह शुक्रवार को दुर्जनपुर के साप्ताहिक बाजार में आई थी। वहां पवनकुमारी को बच्चे के साथ देखा। इसके बाद सामान खरीदकर रात करीब 9 बजे पवन कुमारी के बगल वाले घर में रुक गई। रात करीब 2 बजे उठी और घर की दीवार फांदकर बच्चे को अगवा कर भाग गई।