फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   chhattisgarh police arrested four accused including woman who cheated through turtle in kabirdham

कहानी नोट उगलने वाले कछुए की: बाबा का दावा- एक लगाओ 10 पाओ; चार लोगों के साथ हुई ऐसी ठगी, पुलिस भी सुनकर हैरान

Fri, 16 Jun 2023 08:59 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Fri, 16 Jun 2023 08:59 PM IST
सार

महिला रुपये लेकर दूसरे कमरे में गई, जहां बाबा बैठा हुआ था। बाबा ने कछुआ से रुपये झरने की बात बताई और डेमो में चमत्कार से कुछ रुपयों की बारिश भी करके दिखाई। इसके बाद उसने रुपये अपने पास रख लिए और सभी लोगों को दूसरे कमरे में इंतजार करने के लिए बोला। 

विज्ञापन
chhattisgarh police arrested four accused including woman who cheated through turtle in kabirdham
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में ठगी की ऐसी कहानी सामने आई है, जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान हो गई। ये कहानी है नोट उगलने वाले कछुए की। जिसको लेकर एक बाबा ने एक रुपये देने पर कछुए के दम से उसे 10 गुना करने का झांसा दिया। फिर चार से ज्यादा लोगों से साढ़े नौ लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने इस मामले में राजनांदगांव से महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। मामला पडंरिया थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


कछुआ से रुपया झाड़ने का दिया झांसा
जानकारी के मुताबिक, ऋषभ जैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पवन कुम्भकार, राजकुमार बघेल, रेशम बघेल और आमिर खान से जान पहचान है। आरोपियों ने उसे बताया कि राजनांदगाव के चीखली में एक महिला और बाबा हैं, जो एक लाख रुपये का 10 गुना रुपया कछुआ से झरन कराते हैं। तुमको भी पैसा कमाना है, तो बताओ। उनकी बातों में आकर ऋषभ ने अपने अन्य साथियों आनंद मानिकपुरी, केसव पटेल, प्रमोद मेहरा को बताया। फिर सभी ने मिलकर 6.50 लाख रुपये इकट्ठा किए।
विज्ञापन


डेमो में चमत्कार करके भी बाबा ने दिखाया
इन रुपयों को लेकर सभी पवन कुम्भकार के घर पहुंचे और उसे दे दिया। वहां से पवन सभी को किराये की गाड़ी में चीखली के एक घर में ले गया। वहां एक महिला आशा अग्रवाल मिली। पवन ने सारे पैसे उसको दे दिए। इसके बाद महिला रुपये लेकर दूसरे कमरे में गई, जहां बाबा बैठा हुआ था। बाबा ने कछुआ से रुपये झरने की बात बताई और डेमो में चमत्कार से कुछ रुपयों की बारिश भी करके दिखाई। इसके बाद उसने रुपये अपने पास रख लिए और सभी लोगों को दूसरे कमरे में इंतजार करने के लिए बोला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला बोली- कछुए के शैतान ने किया हमला
कुछ ही देर में बाबा अपने कमरे से चिल्लाते हुए बाहर निकला। उसके नाक और सिर से खून निकल रहा था। इस पर आशा अग्रवाल ने बताया कि, चमत्कारी कछुए के शैतान ने बाबा पर हमला कर दिया है। बाबा को अस्पताल ले जाने की बहाने चली गई। आरोपी आमिर ने अपने साथियों के साथ कहा कि पैसा बाद में मिल जाएगा और सभी को लेकर लौट आया। जब बार-बार बोलने के बाद भी रुपये नहीं मिले तो वह खुद ही चीखली पहुंच गया। वहां महिला और बाबा दोनों ही नहीं मिले


महिला सहित चार गिरफ्तार 
जानकारी जुटाने पर पता चला कि आरोपियों ने इसी तरह अन्य लोगों के साथ ही करीब साढ़े नौ लाख रुपये की ठगी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और एक टीम पंडरिया व दूसरी टीम राजनांदगाव भेजी गई। पंडरिया पुलिस ने इस मामले में राजनांदगांव के चीखली निवासी आशा अग्रवाल, पंडरिया बैरागपारा निवासी पवन कुम्भकार, पंडरिया पुतकी खुर्द निवासी राजकुमार बघेल और तिलाईभाट कुंडा निवासी रेशम बघेल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने ठगी करना स्वीकार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed