फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Chhattisgarh election 2023 BJP made Bhavana Bohra its candidate from Pandariya assembly

Chhattisgarh election 2023: कबीरधाम जिले की पंडरिया विधानसभा से भावना बोहरा को भाजपा ने बनाया प्रत्याशी

Wed, 18 Oct 2023 12:37 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 18 Oct 2023 12:37 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए पंडरिया विधानसभा से भावना बोहरा को प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन
Chhattisgarh election 2023 BJP made Bhavana Bohra its candidate from Pandariya assembly
भावना बोहरा भाजपा प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए पंडरिया विधानसभा से भावना बोहरा को प्रत्याशी बनाया है। बोहरा वर्तमान में कबीरधाम जिला पंचायत सदस्य और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री हैं।

विज्ञापन




 

जनसभा और नामांकन में शामिल होंगे असम के सीएम

भारतीय जनता पार्टी के कवर्धा विधानसभा प्रत्याशी विजय शर्मा आज बुधवार को पूरे विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट जाकर अपना नामांकन करेंगे। नामांकन से पहले पुराना मंडी परिसर में कार्यकर्ताओं की सभा होगी जिसे असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा संबोधित करेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

भावना बोहरा के संबंध में जानकारी

भारतीय जनता पार्टी ने काफी मंथन के बाद पंडरिया विधानसभा सीट से भावना बोहरा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वर्तमान में भावना बोहरा जिला पंचायत सदस्य हैं।इसके साथ ही संगठन में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री भी हैं।भावना बोहरा सोशल कामों में ज्यादा एक्टिव रहती हैं। समाजसेवी संस्था भी चलाती हैं, अपनी संस्था के जरिए पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में कई सामाजिक काम भी करती हैं।
 

विज्ञापन

पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के लिए नया चेहरा

छत्तीसगढ़ चुनाव 2023 में जीत के लिए भाजपा एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। हर सीट पर काफी मंथन कर प्रत्याशी उतार रही है, यही वजह है कि भाजपा ने पंडरिया सीट पर युवा, महिला वर्ग को ध्यान में रखते हुए भावना बोहरा को टिकट दिया है। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मोतीराम चंद्रवंशी को टिकट दिया था, जो कांग्रेस प्रत्याशी ममता चंद्राकर से 33547 वोटों से हार गए थे। साल 2013 में भी भाजपा ने मोतीराम चंद्रवंशी को ही मैदान में उतारा था। उस दौरान मोतीराम चंद्रवंशी पंडरिया सीट पर चुनाव जीतकर विधायक बने थे। वर्तमान के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के चुनाव में कांग्रेस की ओर से नीलू चंद्रवंशी, जोगी कांग्रेस से रवि चंद्रवंशी, बीएसपी से चैतराम राज समेत अन्य उम्मीदवार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed