{"_id":"645a61d0c6619007310e9ef5","slug":"bike-rider-youth-died-in-collision-with-unknown-vehicle-in-kabirdham-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत, एक सप्ताह पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत, एक सप्ताह पहले हुई थी शादी
Tue, 09 May 2023 08:38 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 09 May 2023 08:38 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि, युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है। देखने से लग रहा है कि युवक को सामने से आ रहे कोई वाहन ने ठोकर मारी है। मंगलवार को बोड़ला के सरकारी अस्पताल में पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंपा दिया गया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क पर पड़ी युवक की क्षतिग्रस्त बाइक।
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में सोमवार शाम को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक अपने ससुराल जा रहा था। उसकी एक सप्ताह पहले ही शादी हुई थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। हादसा चिल्फी थाना क्षेत्र के ग्राम राजाढ़ार मोड के पास हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, ग्राम धनवाही निवासी शोभित सिंह बैगा (22) पुत्र हजार सिंह बैगा अपने ससुराल ग्राम दुलदुला जा रहा था। इसी दौरान ग्राम राजाढार मोड में अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी है। घटना स्थल पर युवक का शव पड़ा था। आने-जाने वाले लोगों ने डायल 112 व चिल्फी थाना को जानकारी दी। मौके पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि, युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है। देखने से लग रहा है कि युवक को सामने से आ रहे कोई वाहन ने ठोकर मारी है। मंगलवार को बोड़ला के सरकारी अस्पताल में पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंपा दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन