फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Accused of molestation jumped from first floor of court in Kabirdham

Kabirdham: कोर्ट की पहली मंजिल से कूदा छेड़छाड़ का आरोपी, नीचे मौजूद पुलिसकर्मियों ने पकड़ा, मुकदमा दर्ज

Wed, 28 Feb 2024 01:25 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 28 Feb 2024 01:25 PM IST
सार

कबीरधाम में मंगलवार को जिला कोर्ट में पेशी के लिए लाए गए एक आरोपी ने कोर्ट के पहले मंजिल से भागने के फिराक में कूद गया। जिसे मौके पर मौजूद पुलिस के जवानों ने पकड़ा है।

विज्ञापन
Accused of molestation jumped from first floor of court in Kabirdham
आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 कबीरधाम में मंगलवार को जिला कोर्ट में पेशी के लिए लाए गए एक आरोपी ने कोर्ट के पहले मंजिल से भागने के फिराक में कूद गया। जिसे मौके पर मौजूद पुलिस के जवानों ने पकड़ा है। इस मामले में सिटी कोतवाली कवर्धा ने आरोपी के खिलाफ धारा 224 के तहत मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन

 

थाने से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी दुसेन नाथ योगी पिता रमेश नाथ योगी उम्र 20 वर्ष निवासी  ग्राम बघर्रा पुलिस चौकी पोंडी थाना बोड़ला वर्तमान निवास गोदना रिसार्ट के सामने, वार्ड क्रमांक 17 कवर्धा को धारा 354 (क), 294, 323, 506, 10 पाक्सो एक्ट के मामले में गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय कबीरधाम के समक्ष पेश किया।

विज्ञापन


पेश करने पर न्यायालय द्वारा जेल वारंट बनाने पर अभियुक्त दुसेन नाथ योगी ने पुलिसकर्मी को धक्का देकर न्यायालय परिसर से भागने लगा। आरोपी प्रथम तल (पहला मंजिल) से नीचे कूद गया। नीचे में मौजूद पुलिस के जवानों ने पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed