{"_id":"67ac61ba2ad36dc7fc0659d1","slug":"400-boxes-of-liquor-worth-rs-20-lakh-seized-were-being-brought-from-jabalpur-to-raipur-under-the-cover-of-tom-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: 20 लाख रुपये कीमत की 400 पेटी शराब जब्त, टमाटर की आड़ में जबलपुर से ला रहे थे रायपुर, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: 20 लाख रुपये कीमत की 400 पेटी शराब जब्त, टमाटर की आड़ में जबलपुर से ला रहे थे रायपुर, चालक गिरफ्तार
Wed, 12 Feb 2025 03:29 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 12 Feb 2025 03:29 PM IST
सार
आज बुधवार को कबीरधाम जिला आबकारी विभाग ने अवैध शराब परिवहन के मामले में बड़ी कार्रवाई किया है। यह कार्रवाई एमपी-सीजी बॉर्डर स्थित आबकारी विभाग के चेकपोस्ट में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आज बुधवार को कबीरधाम जिला आबकारी विभाग ने अवैध शराब परिवहन के मामले में बड़ी कार्रवाई किया है। यह कार्रवाई एमपी-सीजी बॉर्डर स्थित आबकारी विभाग के चेकपोस्ट में हुई है। विभाग ने करीब 20 लाख रुपए कीमत के 400 पेटी शराब जब्त किया है,जिसमें देशी व गोवा शराब शामिल है। मामले में ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
मिली जानकारी अनुसार यह शराब मध्यप्रदेश में निर्मित थी, जिसे छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से होकर रायपुर जिले में खपाने की तैयारी थी। मुखबिर की सूचना पर आबकारी टीम ने इस वाहन को रोका व जांच के दौरान शराब बरामद की। तस्कर ने इस बार शराब की खेप को छुपाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। शराब की बोतलों को टमाटर के कैरेट में भरकर ट्रक में लोड किया था, ताकि चेकपोस्ट पर किसी को शक न हो। हालांकि, आबकारी विभाग की सतर्कता व मुखबिर की सटीक सूचना के चलते यह तस्करी नाकाम हो गई। ट्रक कीमत 20 लाख, करीब 400 पेटी शराब कीमत 20 लाख को जब्त किया है। वहीं आरोपी राजवीर यादव पिता घनश्याम यादव उम्र 35 निवासी शिवपुरी को गिरफ्तार किया है। मामले में विभाग की जांच जारी है।
विज्ञापन