{"_id":"68a1e089a35cafc40100527c","slug":"2-76-lakh-fraud-in-the-name-of-government-ayurvedic-nurse-job-police-arrested-the-accused-in-kabirdham-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम : शासकीय आयुर्वेदिक नर्स की नौकरी के नाम पर 2.76 लाख की ठगी, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम : शासकीय आयुर्वेदिक नर्स की नौकरी के नाम पर 2.76 लाख की ठगी, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sun, 17 Aug 2025 07:49 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 17 Aug 2025 07:49 PM IST
सार
कबीरधाम पुलिस ने शासकीय आयुर्वेदिक नर्स की नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को आज गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कबीरधाम पुलिस ने शासकीय आयुर्वेदिक नर्स की नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को आज गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पंडरिया थाना पुलिस ने किया है। थाना प्रभारी नितिन तिवारी ने बताया कि आवेदक राजेश कुमार धुर्वे ने थाना में आकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उसने अपने आवेदन में बताया कि पवन कुमार कुर्रे पिता दूज राम निवासी ग्राम दमापुर ने उसकी पत्नी को शासकीय आयुर्वेदिक नर्स की नौकरी लगाने के नाम पर अलग-अलग माध्यम से कुल 2 लाख 76 हजार 500 रुपए ले लिया है। लेकिन, नौकरी नहीं लगी। इसके बाद आरोपी पवन द्वारा रुपए वापस नहीं किए जा रहा। आवेदन के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 318 (4 ) दर्ज कर जांच शुरू किया।
विज्ञापन
जांच के दौरान पवन कुमार कुर्रे से पूछताछ किया गया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है। इससे पूर्व में भी ठगी संबंधी अपराध कर चुका है। इसके खिलाफ कुकदूर थाना में भी मामला दर्ज है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के पुरुष व महिलाओं को स्वयं आयुर्वेद डॉक्टर बनकर नौकरी लगने का झांसा देता है। यह भी जानकारी मिली कि पवन कुर्रे ने अपना नाम बदलकर रेंगाखार व झलमला के ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को नौकरी का झांसा दिया है। उनसे रुपए की वसूली की है। इस पर ग्रामीणों को थाना बुलाकर पूछताछ किया गया और सूचना को सही पाया गया। आरोपी द्वारा आसपास के क्षेत्र में किए गए अपराध की जानकारी एकत्रित की जा रही है। वर्तमान में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर कोर्ट में पेश किया गया है।
विज्ञापन