फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham Collector Janmejay Mahobe observed the condition of the crop after the rains

बारिश से फसलों को नुकसान: कबीरधाम कलेक्टर ने किया निरीक्षण, बोले- किसानों की मौजूदगी में अधिकारी करें सर्वे

Thu, 23 Mar 2023 01:49 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: अभिषेक वर्मा Updated Thu, 23 Mar 2023 01:49 PM IST
सार

बारिश रुकने के बाद कबीरधाम के कलेक्टर लगातार खेतों का निरीक्षण कर रहे हैं। गेंहू-चना व उद्यानिकी की फसलों को हुए नुकसान का सर्वे करने के लिए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है।

विज्ञापन
Kabirdham Collector Janmejay Mahobe observed the condition of the crop after the rains
कबीरधाम कलेक्टर जनमेजय महोबे ने खेत में फसल की स्थिति का किया अवलोकन। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में अब बारिश रुक गई है। लेकिन इस बारिश से गेंहू-चना व उद्यानिकी के फसलों को काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में  किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। इसे लेकर कलेक्टर ने बारिश से फसल नुकसान का सर्वे करने के दिए निर्देश हैं। 

विज्ञापन


कलेक्टर जनमेजय महोबे लगातार जिले में हो रही बारिश को ध्यान में रखते हुए  किसानों के खेत में फसल का अवलोकन कर रहे हैं। उन्होंने ग्राम दशरंगपुर में किसानों के खेत में पहुंचकर गेहूं, गन्ना, चने सहित अन्य फसल की स्थिति देखी। कलेक्टर ने कृषि और राजस्व विभाग और सरपंच और किसानों की उपस्थिति में खेत में फसल की स्थिति को परखा और अवलोकन किया। उन्होंने बेमौसम बारिश से फसल नुकसान का सर्वे मौके पर जाकर पटवारियों को करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट की जांच एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और राजस्व निरीक्षक स्वयं करेंगे। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ  संदीप अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थे। 
विज्ञापन


कलेक्टर महोबे ने किसानों से फसल के संबंध में चर्चा कर जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिले में हो रहे बारिश को ध्यान में रखते हुए फसलों का सर्वे करने अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। जिसके बाद फसल क्षति का आकलन कर कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान कृषि और राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जहां अतिवृष्टि और ओलावृष्टि हुई हैं उन सभी क्षेत्र का दौरा करें। यदि फसल का नुकसान हुआ है तो आरबीसी 6-4 के तहत प्रकरण तैयार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की उपस्तिथि में सर्वे करेंगे

उल्लेखनीय है कि जिले में हुए बारिश से खेतों फसल नुकसान की संभावनाओं को देखते हुए अतिवृष्टि, ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति का राजस्व एवं कृषि, उद्यान विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की संयुक्त टीम बनाकर वास्तविक आंकलन करने के निर्देश दिए गए है। टीम प्रत्येक ग्राम में सरपंच एवं कृषकों की उपस्थिति में मौका जांच एवं पंचनामा के साथ प्रतिवेदन तैयार करेंगे। साथ ही बारिश से फसल में कीटो से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गाइड लाइन जारी करने और किसानों के अवगत कराने के निर्देश कृषि विभाग को दिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed