फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Journalist Vinod Verma reached Raipur says Many secrets is ready to open

सेक्स सीडी: रायपुर पहुंचे पत्रकार विनोद वर्मा बोले- ये तो शुरुआत है, कई राज खुलने बाकी

Sun, 29 Oct 2017 01:26 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Sun, 29 Oct 2017 01:26 PM IST
विज्ञापन
Journalist Vinod Verma reached Raipur says Many secrets is ready to open
vinod verma - फोटो : Social Media

सेक्स सीडी मामले में यूपी के गाजियाबाद से गिरफ्तार किए गए वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा को पुलिस रायपुर लेकर पहुंच गई है। गाजियाबाद स्थित आवास से शुक्रवार सुबह 3 बजे गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार विनोद वर्मा पर छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री राजेश मूणत की सेक्स सीडी रखने और एक व्यक्ति को धमकी देने के आरोप हैं।

विज्ञापन


पढ़ें:  पत्रकार विनोद वर्मा गिरफ्तारी मामलाः पुलिस की कार्रवाई में दिख रहा झोल, उठे कई सवाल

विज्ञापन


वहीं रायपुर पहुंचे विनोद ने कहा कि अभी बहुत सारी बातें सामने आना बाकी हैं, इस मामले से जुड़े कई राज अभी तक सामने नहीं आएं हैं। उन्होंने कहा कि यह सब समुद्र पर दिखने वाले बर्फीले पहाड़ की चोटी की तरह है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बता दें कि कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेने के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस शुक्रवार शाम 4 बजे विनोद वर्मा को लेकर रायपुर रवाना हुई थी। शनिवार रात पुलिस टीम 11.30 बजे उन्हें लेकर छत्तीसगढ पहुंची। उन्हें रायपुर के माना थाने में रखा गया है। आपको बता दें कि गाजियाबाद कोर्ट ने विनोद को 30 अक्टूबर तक के लिए ट्रांजिट रिमांड पर भेजा है।

पढ़ें: पत्रकार विनोद वर्मा को कांग्रेस का समर्थन, की तत्काल रिहाई की मांग

 
गिरफ्तारी के बाद विनोद वर्मा ने कहा था कि उन्हें गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया है। उनके पास बीजेपी के मंत्री राजेश मूणत की सेक्स सीडी है, जिसकी वजह से पुलिस उन्हें झूठे मामले में फंसाकर दबाव बनाना चाहती है। वर्मा ने मीडिया के सामने कहा था कि उन्होंने न ही किसी को धमकी दी और न ही ये सीडी उन्होंने तैयार करवाई है।

 

वहीं छत्तीसगढ़ पुलिस पर भी वरिष्ठ पत्रकार की गिरफ्तारी को लेकर काफी सवाल उठ रहे हैं, खासकर आधी रात को घर में घुसकर जिस तरह उन्हें गिरफ्तार किया गया उसकी काफी आलोचना हो रही है। सेक्स सीडी कांड मामले पर छत्तीसगढ़ सीएम रमन सिंंह ने कहा कि उन्होंने CBI को मामले की जांच करने के लिए रविवार को पत्र लिखा है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed