फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   journalist vinod verma bail plea dismissed in sex cd case by raipur court

सेक्स सीडी केस: विनोद वर्मा की जमानत याचिका खारिज

Mon, 06 Nov 2017 05:51 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Mon, 06 Nov 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
journalist vinod verma bail plea dismissed in sex cd case by raipur court
विनोद वर्मा - फोटो : Social Media
छत्तीसगढ़ सेक्स सीडी केस में पत्रकार विनोद वर्मा की जमानत याचिका को रायपुर कोर्ट ने खारिज कर दिया है। 
विज्ञापन


कोर्ट में सोमवार को दोनों पक्षों के वकीलों के बीच बहस हुई। प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी भावेश कुमार वट्टी की अदालत ने सुनवाई के बाद विनोद वर्मा की जमानत याचिका खारिज करने का फैसला सुनाया। 
 
इसी अदालत ने पत्रकार विनोद वर्मा को 13 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा था। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की पुलिस ने विनोद वर्मा को 27 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के मंत्री से जुड़े इस सीडी कांड की पूरी केस डायरी रायपुर पुलिस ने सीबीआई के अफसरों को सौंपी था। जांच शुरू करने से पहले सीबीआई अफसरों ने दो दिनों तक केस डायरी पढ़ी और रविवार शाम को लौटा दी। पुलिस ने सोमवार को केस डायरी कोर्ट में पेश की जिसके आधार पर विनोद की जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सेक्स सीडी केस से छत्तीसगढ़ समेत देश की राजनीति में भी सरगर्मियां तेज हो गई थी। छत्तीसगढ़ पुलिस ने जितनी तेजी से विनोद वर्मा को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया था उसमें जांच रफ्तार बढ़ने की बजाए धीमी हुई है। पुलिस के हाथ अभी तक ठोस सबूत नहीं लग पाए हैं। 

"पुलिस ने बनवाई सेक्स सीडी"

journalist vinod verma bail plea dismissed in sex cd case by raipur court
विनोद वर्मा - फोटो : Amar Ujala
सूत्रों ने बताया कि केस डायरी अध्ययन करने के बाद सीबीआई के अफसरों ने जल्द ही मामले की जांच शुरू करने के संकेत दिए हैं। 

पत्रकार विनोद वर्मा के घर से पुलिस ने 500 सीडी, पेन ड्राइव, मोबाइल और लैपटॉप जब्त करने का दावा किया है। इनकी फॉरेंसिक लैब की जांच रिपोर्ट पर ही पुलिस की उम्मीद टिकी है। 

विनोद वर्मा का इनकार 

विनोद वर्मा ने कोर्ट में अपील अर्जी दायर की है, जिसमें कहा गया है कि पुलिस साजिश के तहत झूठे तथ्यों के आधार पर उन्हें फंसा रही है। वर्मा के मुताबिक पुलिस उनके घर से जिन 500 सीडी जब्त करने का दावा कर रही है वो सीडी पुलिस ने खुद ही बनवाई हैं।

विनोद वर्मा ने पुलिस द्वारा जब्त मोबाइल, लैपटॉप, पेन ड्राइव से छेड़छाड़ करने की आशंका जताते हुए कोर्ट से इन सभी को सीलबंद करवाकर उच्च जांच के लिए भेजने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed