फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   job opportunity for graduate women and youth in Raipur at 18 to 21 july

Job Fair in Raipur: शादीशुदा ग्रेजुएट महिलाओं के लिए नौकरी का बंपर चांस, मिलेगी शानदार सैलरी, यूथ को भी मौका

Sun, 16 Jul 2023 06:13 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 16 Jul 2023 06:13 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में युवाओं को जॉब फेयर में जल्द नौकरी मिलेगी। अगर आप विवाहित महिला हैं और स्नातक पास करके घर में बैठी हैं तो यह खबर आपके लिए है। इस प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से स्नातक विवाहित महिलाओं को अवसर दिया जा रहा है।

विज्ञापन
job opportunity for graduate women and youth in Raipur at 18 to 21 july
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में युवाओं को जॉब फेयर में जल्द नौकरी मिलेगी। अगर आप विवाहित महिला हैं और स्नातक पास करके घर में बैठी हैं तो यह खबर आपके लिए है। इस प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से स्नातक विवाहित महिलाओं को अवसर दिया जा रहा है। यह कैंप 19, 20 और 21 जुलाई को रोजगार कार्यालय पुराना पुलिस मुख्यालाय में आयोजित होगा। सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक कैंप लगेगा। इतना ही नहीं छत्तीसगढ़ के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को भी प्राथमिकता दी जाएगी। 

विज्ञापन


नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगारों युवाओं के लिए 18 जुलाई को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में छत्तीसगढ़ के स्थानीय युवाओं को नौकरी मिल सकती है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के उपसंचालक ने बताया कि इस कैंप के माध्यम से VaiManika Aerospace, Universal Agrico Forestry Pvt.Ltd. Raipur  और Shefali Business International के ओर से भर्ती की जाएगी। 
विज्ञापन


147 से अधिक पदों पर भर्ती
युवाओं को इस कैंप के माध्यम से रोजगार देने का उद्देश्य है। इसमें 10वीं से स्नातक, (एग्रीकल्चर और विज्ञान) आईटीआई कोपा उत्तीर्ण शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यार्थियों की भर्ती होगी। विभिन्न संस्थाओं में ड्रोन पायलट, डिस्ट्रिक मैनेजर, डाटाएंट्री ऑपरेटर, फिल्ड सुपरवाइजर और फिल्ड सेल्स एक्सीक्यूटिव जैसे 147 से अधिक पद शामिल है। इसमें अनुभव के साथ सैलरी दिया जाएगा। चयन अभ्यार्थियों की सैलरी 10 से 20 हजार प्रतिमाह रहेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कंपनी में लग सकती है नौकरी 
इस प्लेसमेंट कैंप में निजी क्षेत्र के नियोजक रिलायंस निप्पोन लाइफ इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड रायपुर की ओर से कराई जा रही है। इसमें लाइफ प्लानिंग ऑफिसर के 15 पदों पर 30 साल तक की विवाहित और स्नातक उत्तीर्ण महिलाओं की भर्ती होगा। चयनित महिलाओं की सैलेरी 12 हजार 5 सौ से 25 हजार रुपए तक वेतन प्रतिमाह होगा। 


इन्हें मिलेगी प्राथमिकता
जॉब फेयर में राज्य सरकार की बेरोजगारी भत्ता हितग्राहियों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए 30 साल की विवाहित महिलाएं इच्छुक और निर्धारित तारीख के साथ आयोजित कैंप में शामिल होकर आप भी अपने हाथ जमा सकते हैं। आपको भी नौकरी का अवसर मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed