फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Job fair in Raipur: Opportunity for unemployed people to get job, 8th pass can also apply

Job Fair in Raipur: दिव्यांगजनों के लिए नौकरी पाने का मौका, 8वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें लास्ट डेट

Tue, 30 Jan 2024 02:17 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 30 Jan 2024 02:17 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के दिव्यांगजनों के लिए अच्छी खबर है। बेरोजगार दिव्यांगजनों को नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। रायगढ़ और रायपुर के निजी उद्योगों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में नौकरी पाने का चांस मिल सकता है।

विज्ञापन
Job fair in Raipur: Opportunity for unemployed people to get job, 8th pass can also apply
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दिव्यांगजनों के लिए अच्छी खबर है। बेरोजगार दिव्यांगजनों को नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। रायगढ़ और रायपुर के निजी उद्योगों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में नौकरी पाने का चांस मिल सकता है। आवेदकों को 8वीं से कॉलेज पास होना चाहिए। इसके  लिए राजधानी रायपुर में रोजगार मेले का अयोजन किया जा रहा है। राजभवन के पास स्थित विशेष रोजगार कार्यालय में 31 जनवरी को सुबह साढ़े दस बजे लगाया जाएगा।

विज्ञापन


ये रहे जरुरी कागजात 
विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर की उपसंचालक डॉ. शशीकला अतुलकर ने बताया कि मेले में शामिल होने वाले दिव्यांग आवेदकों को जिला रोजगार कार्यालय पंजीयन कार्ड, जिला चिकित्सा बोर्ड से जारी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, शिक्षा और आयु से संबंधित प्रमाण पत्र, आधार कार्ड मोबाइल नंबर, जाति प्रमाण-पत्र और पासपोर्ट साइज 2 फोटो लाना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त अनुभवी दिव्यांगजनों के लिए 1 से 5 साल के अनुभव के आधार पर भी रिक्तियों की पूर्ति मेले में की जाएगी। अनुभव प्रमाण पत्र साथ में लाना अनिवार्य है। 
विज्ञापन


इन पदों पर होगी भर्ती
उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में पात्र दिव्यांगजनों का डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, क्लर्क, सुपरवाइजर, भृत्य, असिस्टेंट, सेल्स मेन, हेल्पर, फिल्ड मार्केटिंग, फिल्ड एक्सेक्यूटिव, डिलीवरी एक्सेक्यूटिव, रिसेप्शनिस्ट एवं सेल्स एक्सेक्यूटिव पदों पर साक्षात्कार लिया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 8वीं पास से स्नातक या उससे अधिक योग्यताधारी निर्धारित की गई है। मेले में आवेदक को स्वयं के व्यय पर उपस्थित होना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कंपनियों में मिल सकता है नौकरी का चांस 
रोजगार मेले में बालाजी फायनेंस एंड कंसलटेंसी के लिए 12 पद, रोटोकास्ट इंडस्ट्रीस लिमिटेड क्लर्क एवं डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के 02 पद, शांता टेक्नो प्राइवेट लिमिटेड के लिए क्लर्क का 1 पद, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर का 1 पद, भृत्य का 1 पद सुनिल स्पांज प्राइवेट लिमिटेड में असिस्टेंट का 1 पद, एस्केयर फूड एंड बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड रायपुर में हेल्पर का 5 पद, रामा उद्योग प्राइवेट लिमिटेड रिसेप्शनिष्ट का 1 पद, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर का 1 पद, सुपरवाइजर का 1 पद, टचस्टोन ग्रुप भाठागांव रायपुर के लिए सेल्स मेन का 4 पद पर भर्ती की जाएगी।


इस पोस्ट पर मिलेगी नौकरी 
इसी प्रकार डॉ.रेडीस फॉउडेशन की ओर से रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट अम्बुजा मॉल के लिए सेल्स एसोसिएट के 3 पद, सिटी सेंटर मॉल में रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के लिए सेल्स एसोसिएट के 4 पद, करेंसी टॉवर में रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के लिए सेल्स एसोसिएट के 6 पद, कलर्स मॉल में रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के लिए सेल्स एसोसिएट के 6 पद और फ्लिपकार्ट रायपुर में डिलीवरी एक्सेक्यूटिव के लिए 20 पदों पर भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed