फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   JCCJ siege to CM House raipur chhattisgarh, said Government is selling cow dung to youth

JCCJ ने किया CM हाउस का घेराव: रोजगार न मिलने पर दी आत्मदाह की चेतावनी, कहा- युवाओं से गोबर बिकवा रही सरकार

Sun, 30 Jul 2023 08:46 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 30 Jul 2023 08:46 PM IST
सार

अजीत जोगी युवा मोर्चा ने आज रविवार को सीएम हाउस का घेराव किया। मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू के नेतृत्व जेसीसीजे कार्यकर्ताओं और बेरोजगार युवाओं ने अनुग्रह जोगी निवास से पर एकत्र होकर मुख्यमंत्री निवास कूच किया। 

विज्ञापन
JCCJ siege to CM House raipur chhattisgarh, said Government is selling cow dung to youth
JCCJ ने किया CM हाउस का घेराव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अजीत जोगी युवा मोर्चा ने आज रविवार को सीएम हाउस का घेराव किया। मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू के नेतृत्व जेसीसीजे कार्यकर्ताओं और बेरोजगार युवाओं ने अनुग्रह जोगी निवास से पर एकत्र होकर मुख्यमंत्री निवास कूच किया। इस दौरान पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर युवाओं को बीच रास्ते में ही रोक लिया। इस पर जोगी कार्यकर्ताओं और पुलिस के साथ जमकर झूमाझटकी हुई। 

विज्ञापन




अजीत जोगी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू और मत्सय बेरोजगार बसंत सिंग, लोकेश बंजारे ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रदेश भर से मत्स्य डिग्री धारी बेरोजगार अभ्यर्थी 141 पदों की जल्द भरती करने की माग की। उन्होंने कहा कि 2022 से निकली भर्ती पर आज दिनांक तक भर्ती पूरी नहीं हुई। इससे उनका जीवन अंधकारमय हो गया है। कुछ समय बाद राज्य में आचार सहिता भी लग जाएगी। हम मत्स्य बेरोजगार अभ्यर्थी के जीवन के साथ खिलवाड़ होने नहीं देंगे। सरकार जल्द मत्स्य निरीक्षक की भर्ती करे, नहीं तो हम सबको भी गोबर बेचना पड़ेगा। सात दिनों के भीतर मत्स्य डिग्री धारी बेरोजगार अभ्यर्थी 141 पदों पर भर्ती नहीं की गई तो मुख्यमंत्री निवास के सामने आत्मदाह करेंगे। इसकी पूरी जवाबदारी भूपेश सरकार की होगी। 
विज्ञापन





जेसीसीजे जिला अध्यक्ष संदीप यदु एव अविनाश साहू चंद्रशेखर वर्मा ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि छत्तीसगढ़ में चुनावी काल में मुख्यमंत्री को आज युवाओं की याद आ रही है। साढ़े 4 साल तक कुंभकर्णी नींद में सो रहे थे। नौकरी, भर्ती और नियमितीकरण के नाम पर युवाओं को झुनझुना पकड़ाया है। अब मुख्यमंत्री युवाओं को छलने और ठगने का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री निवास घेराव में प्रदीप साहू, संदीप यदु, संजू गिलहरे, अविनाश साहू, चन्द्रशेखर वर्मा, नावेद कुरेशी, सन्नी तिवारी, सुजीत डहरिया, दीनदयाल कुर्रे, शिवदास जांगड़े, हरीश कोठारी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed