फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jashpur Three year old innocent girl was kidnapped and then Harassment

Jashpur: तीन साल की मासूम से अपहरण के बाद दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Wed, 22 Nov 2023 06:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 22 Nov 2023 06:02 PM IST
सार

अपहरण की घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही परिजनों ने सोशल मिडिया पर उसका फोटो शेयर कर दिया। सोशल मीडिया के द्वारा परिजनों को पता चला कि एक युवक के द्वारा उसे एक जगह पर ले जाया गया है।

विज्ञापन
Jashpur Three year old innocent girl was kidnapped and then Harassment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

जशपुर के सिटी कोतवाली क्षेत्र में एक तीन वर्षीय बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल सिटी कोतवाली क्षेत्र की नाबालिग बच्ची मंगलवार को अपने घर के सामने खेल रही थी तभी पड़ोस में रहने वाले एक 35 वर्षीय युवक ने बिस्किट खिलाने के बहाने बच्ची का अपहरण कर लिया।

विज्ञापन

 

अपहरण की घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही परिजनों ने सोशल मिडिया पर उसका फोटो शेयर कर दिया। सोशल मीडिया के द्वारा परिजनों को पता चला कि एक युवक के द्वारा उसे एक जगह पर ले जाया गया है।

विज्ञापन


बच्ची के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी ने सूनसान जगह पर ले जाकर बच्ची से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं बच्ची को इलाज के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। एएसपी उमेश कश्यप ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी युवक को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed