फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   jashpur police arrested to teacher on Facebook post for Ravana

'रावण नहीं, ऋषि-मुनियों को जलाओ': शिक्षक ने फेसबुक पर लिखा आपत्तिजनक पोस्ट, पुलिस पहुंची तो लगा भागने,गिरफ्तार

Mon, 19 Oct 2026 09:57 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Mon, 19 Oct 2026 09:57 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ पुलिस ने ऋषि-मुनियों को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले शिक्षक को गिरफ्तार किया है। मामला जशपुर जिले के कुनकुरी थाने क्षेत्र का है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं, ऋषि-मुनियों और धर्मग्रंथों के संबंध में आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोप में एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
jashpur police arrested to teacher on Facebook post for Ravana
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी शिक्षक - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ पुलिस ने ऋषि-मुनियों को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले शिक्षक को गिरफ्तार किया है। मामला जशपुर जिले के कुनकुरी थाने क्षेत्र का है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं, ऋषि-मुनियों और धर्मग्रंथों के संबंध में आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोप में एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 199 और 299 के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन




गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान 52 वर्षीय हेमंत कुमार बेदी के रूप में हुई है, जो बगीचा ब्लॉक स्थित कूदमुरा के माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक है। पुलिस ने आरोपी से पोस्ट करने में इस्तेमाल हुआ मोबाइल फोन और सिम कार्ड जब्त कर लिया है। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन




विश्व हिंदू परिषद की शिकायत पर कार्रवाई
मामले की शुरुआत 17 अक्तूबर को हुई, जब विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष करनैल सिंह ने कुनकुरी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता के अनुसार उन्होंने फेसबुक पर हेमंत बेदी नाम के खाते से एक पोस्ट देखी थी। इस पोस्ट में 'रावण नहीं, ऋषि-मुनियों को जलाओ'और हिंदू धर्मग्रंथों, देवी-देवताओं और पूज्य ऋषियों के प्रति बेहद अशोभनीय और अमर्यादित टिप्पणियां की गई थीं। शिकायत में कहा गया कि इस आपत्तिजनक सामग्री से हिंदू समाज के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। धार्मिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका को देखते हुए विश्व हिंदू परिषद ने आरोपी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




नोटिस देने पहुंची पुलिस को देखकर भागा आरोपी
शिकायत मिलते ही कुनकुरी थाना पुलिस ने तुरंत प्राथमिक जांच शुरू की। आरोपी शिक्षक मूल रूप से कांसाबेल थाना क्षेत्र के चौकी दोकड़ा अंतर्गत ग्राम बिहावल पतराटोली का निवासी है। थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार चंद्रा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शिकायतकर्ता और गवाहों के विस्तृत बयान दर्ज किए। इसके बाद विवेचना अधिकारी भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 35(3) के तहत नोटिस तामील कराने आरोपी के पास पहुंचे। पुलिस टीम को अचानक सामने देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने ही अपने फेसबुक खाते से आपत्तिजनक पोस्ट साझा की थी। पुलिस ने पोस्ट के लिए प्रयुक्त वीवो कंपनी का मोबाइल फोन और उसमें लगा जियो सिम जब्त कर लिया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने 17 अक्तूबर को आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।




धार्मिक सौहार्द बिगाड़ा, तो होगी कड़ी कार्रवाई 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया मंचों पर किसी भी धर्म या आस्था के विरुद्ध आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करना एक गंभीर अपराध है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि समाज में वैमनस्य फैलाने या धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि जशपुर पुलिस जिले में शांति, कानून व्यवस्था और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। दूसरी ओर, रायपुर जिले में भी सोशल मीडिया पर एआई निर्मित वीडियो के माध्यम से हिंदू देवी-देवताओं पर भ्रामक दावे करने का मामला सामने आया है। वहां फेसबुक पर 50 से अधिक ऐसे वीडियो अपलोड किए गए, जिन्हें लाखों लोगों ने देखा। हिंदू संगठनों के विरोध के बाद पुलिस ने इस मामले में भी प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed