फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jashpur crime news, 12 years old girl gang raped by cousin and his friends

छत्तीसगढ़ में दरिंदगी की हद पार: 12 साल की लड़की से पहले चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म, फिर कर दिया दोस्तों के हवाले, सभी आरोपी फरार

Sun, 13 Feb 2022 08:36 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 13 Feb 2022 08:36 AM IST
सार

परिजनों के मुताबिक बच्ची को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके बाद सुनसान जगह ले जाकर वारदात को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन
Jashpur crime news, 12 years old girl gang raped by cousin and his friends
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव क्षेत्र से रिश्ते को कलंकित करने की घटना सामने आई है। दरअसल, यहां 12 साल की बच्ची से उसके चचेरे भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। परिजनों के मुताबिक बच्ची को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके बाद सुनसान जगह ले जाकर वारदात को अंजाम दिया गया। शनिवार सुबह बदहवास हालत में किशोरी घर पहुंची थी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाशी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


क्या है मामला
बताया जा रहा है कि इस वारदात को अंजाम देने के लिए लड़की के चचेरे भाई ने रात करीब 10 बजे फोन कर बाहर बुलाया। वह बाहर निकली तो उसका चचेरा भाई स्कूटी लेकर खड़ा था। लड़की का चचेरा भाई उसे स्कूटी पर बैठाकर मुर्गा फॉर्म के पास ले गया जहां पहले से उसके दो दोसेत मौजूद थे। लड़की पहले तीनों को देखकर डर गई। उसे थोड़ा भी अंदाजा नहीं था कि जिसे वह अपना भाई मानती है वह उसके साथ घिनौना खेल खेलने वाला है। परिजन और पीड़िता के मुताबिक पहले उसे नशीला पदार्थ खिलाया गया फिर चचेरे भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना से भी नहीं हुआ को उसे दोस्तों के हवाले कर दिया। फिर एक-एक कर सभी ने बच्ची की अस्मत लूट ली और बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गए। आरोपियों ने बालिका के मुंह पर कपड़ा ठूंस दिया था।
विज्ञापन


घटना के बाद तीनों आरोपी फरार, तलाशी जारी
सुबह होने पर बदहवाश हालत में बच्ची घर पहुंची और अपने माता-पिता को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने पत्थलगांव थाने में सूचना दी। घटना के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। तीनों की तलाशी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed