फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Women growing chemical free vegetables in Gothans in janjgir-champa

केमिकल फ्री सब्जियां उगा रही महिलाएं: स्व सहायता समूह के जरिए कर रहीं पैदावार, सालाना कमा रहीं डेढ़ लाख रुपये

Sun, 11 Jun 2023 05:40 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 11 Jun 2023 05:40 PM IST
सार

सब्जी कार्य में अब तक 50 हजार रुपये खर्च करते हुए स्थानीय बाजार में सब्जियों को बेचकर 1 लाख 50 हजार रुपये की प्रतिवर्ष आमदनी प्राप्त की। घर से निकलकर कारोबार कर रही महिलाओं की आर्थिक स्थिति भी ठीक हुई और वह अपने परिवार का पालन पोषण कर पा रही हैं। 

विज्ञापन
Women growing chemical free vegetables in Gothans in janjgir-champa
गौठानों में सब्जियां उगाकर कमाई कर रही महिलाएं। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में महिलाएं स्व सहायता समूह के जरिए केमिकल फ्री सब्जियां उगा रही हैं। सरकारी सहायता से इन महिलाओं ने गौठान में ही अलग-अलग सब्जियों की पैदावार शुरू की। खास बात यह है कि ये महिलाएं पहले घर का काम खत्म होने के बाद खाली रहती थीं, लेकिन अब 50 हजार रुपये खर्च कर डेढ़ लाख रुपये महीना कमा रही हैं। समूह की महिलाओं ने कहा कि उनको नरवा, गरुआ, घुरवा, बाड़ी से ही गांव में ही रोजगार मिलने लगा है। 

विज्ञापन


दरअसल, पामगढ़ विकासखंड के अंतर्गत खोरसी गौठान में स्व सहायता समूह ने सब्जी लगाई है। तीन एकड़ जमीन में बैगन, भिंडी, बरबट्टी की फसल की खेती कर रही हैं। इस समूह की अध्यक्ष आरती चौहान बताती हैं कि महिलाओं के पास विशेष कोई कामकाज नहीं था। ऐसे में स्व सहायता समूह के गठन और गौठान निर्माण के बाद तो जिंदगी में परिवर्तन आ गया। एनआरएलएम से 15 हजार और  सामुदायिक निवेश निधि से 60 हजार के साथ बैंक लिंकेज के माध्यम से 1.50 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई। 
विज्ञापन


आर्थिक सहायता मिलने से समूह ने गौठान में मिली जमीन पर सब्जियां उगाना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे समूह की महिलाओं की मेहनत रंग लाने लगी। शुरूआत में साग-सब्जियों को गांव में भी बेच देते थे। समय के साथ दूसरे गांव के लोगों को भी पता चला कि गौठान में सब्जियों का उत्पादन किया जा रहा है और यह जैविक खाद डालकर उगाई जा रही है। ऐसे में लोगों को लगा कि बाहर से रसायनिक खाद वाली सब्जियों को लाने से अच्छा है कि गांव से ही पौष्टिक सब्जियां लाई जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समूह की महिलाओं को कारोबार बढ़ता चला गया। ऐसा दिन आया जब गांव में रहते हुए ही महिलाओं को आमदनी होने लगी। समूह की अध्यक्ष बताती हैं कि गौठान से जुड़ने के बाद सब्जी उत्पादन से उनके कार्य को सराहा गया। सब्जी कार्य में अब तक 50 हजार रुपये खर्च करते हुए स्थानीय बाजार में सब्जियों को बेचकर 1 लाख 50 हजार रुपये की प्रतिवर्ष आमदनी प्राप्त की। घर से निकलकर कारोबार कर रही महिलाओं की आर्थिक स्थिति भी ठीक हुई और वह अपने परिवार का पालन पोषण कर पा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed