{"_id":"65edc36c1bbd6c7e950fca55","slug":"women-got-benefit-of-mahtari-vandan-yojana-happy-faces-of-beneficiaries-thanked-pm-in-janjgir-champa-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janjgir Champa: महिलाओं को महतारी वंदन योजना का मिला लाभ, लाभार्थियों के खिले चेहरे, पीएम को दिया धन्यवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir Champa: महिलाओं को महतारी वंदन योजना का मिला लाभ, लाभार्थियों के खिले चेहरे, पीएम को दिया धन्यवाद
Sun, 10 Mar 2024 07:58 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 10 Mar 2024 07:58 PM IST
सार
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने कहा की अब हमें आर्थिक लाभ मिलेगा। जिससे हम अपने लिए उपयोग और जरूरी सामग्री लेंगे, किसी और पर निर्भर रहना नहीं पड़ेगा अब स्वयं आत्मनिर्भर बनने का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी ने बटन दबाकर जारी की महतारी वंदन योजना की पहली किस्त
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महतारी वंदन योजना के तहत वर्चु्अल माध्यम से योजना की शुरुआत की है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में 70 लाख से अधिक महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। जिसमें जांजगीर चांपा जिले के दो लाख 91 हजार 416 महलिओं के खाते में एक हजार रूपये की पहली किस्त की राशि मिली है। जिसमें 29 करोड़ 14 लाख 26 हजार रूपये की राशि खाते में भेज दी गई है। जिसे पाकर महिलाओं के चेहरे में खुशी नजर आई।
विज्ञापन
बलौदा विकासखंड में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अकलतरा पूर्व विधायक सौरभ सिंह ने महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलेगा सरकार हर गारंटी को पूरा कर रही है। उन्होंने राशन कार्ड आयुष्मान कार्ड प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना सहित शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने नागरिकों से अपील की।
विज्ञापन
भाजपा जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल ने महतारी वंदन योजना के महत्व को बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ की विकास के लिए संकल्पित है। छत्तीसगढ़ में जन घोषणा पत्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद मोदी गारंटी को पूरा करने में जुटी हुई है लोगों को दिए गए वादे से लाभ पहुंचा रही है और अपना वादा पूरा कर रही है। इस योजना से महिलाओं का जीवन स्तर ऊपर उठाने का कार्य कर रही है। वहीं कांग्रेस सरकार के द्वारा अपराधियों और घोटाला को बढ़ावा दिया गया था। मगर भाजपा की सरकार सभी की जांच करा रही है जो भी दोषी होगा उसपर कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने कहा की अब हमें आर्थिक लाभ मिलेगा। जिससे हम अपने लिए उपयोग और जरूरी सामग्री लेंगे, किसी और पर निर्भर रहना नहीं पड़ेगा अब स्वयं आत्मनिर्भर बनने का लाभ मिलेगा।