फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   trailer truck ran over an elderly couple on a motorcycle woman died on the spot in Janjgir Champa

जांजगीर चांपा: ट्रेलर ने बाइक सवार बुजुर्ग दंपति को कुचला, महिला की मौके पर हुई मौत, पति गंभीर रूप से घायल

Fri, 19 Dec 2025 01:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 19 Dec 2025 01:12 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम बसन्तपुर मुख्यमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार बुजुर्ग पति पत्नी को ठोकर मारते हुए कुचला है। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
trailer truck ran over an elderly couple on a motorcycle woman died on the spot in Janjgir Champa
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम बसन्तपुर मुख्यमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार बुजुर्ग पति पत्नी को ठोकर मारते हुए कुचला है। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक हादसे में बाद वाहन को छोड़कर मौके से फरार है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना बिर्रा थाना क्षेत्र की है। 

विज्ञापन


बिर्रा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार,, ग्राम खोखरा का रहने वाला राधेश्याम कहरा अपनी पत्नी अनसुईया कहरा के साथ गुरुवार को  महासमुंद जिले के बागबहरा बैग के पास गए थे। जहां से आकर अपने परिजन के घर रात में चिस्दा गांव में रुके थे। फिर तड़के खोखरा गांव जाने के लिए बाइक से बुजुर्ग पति-पत्नी निकले थे, तभी वे बसंतपुर गांव के मोड़ पर पहुंचे थे कि बिर्रा की ओर से जा रहे ट्रेलर ने बाइक सवार बुजुर्ग पति-पत्नी को कुचल दिया। 
विज्ञापन


बुजुर्ग महिला अनसुईया कहरा 55 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। वही राधेश्याम कहरा को गंभीर चोट आई है। जिसे अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया है वही चालक वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया। बिर्रा पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची,शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। चालक की तलाश की जा रही है, सुबह-सुबह अधिक कोहरा होने से सड़क में धुंध अधिक होने के कारण यह सड़क हादसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed