{"_id":"655ef002c60d186ec304aa1a","slug":"three-people-tried-to-misdeed-a-woman-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janjgir Champa: महिला के साथ तीन लोगों ने की दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस ने तीनों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir Champa: महिला के साथ तीन लोगों ने की दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस ने तीनों को किया गिरफ्तार
Thu, 23 Nov 2023 11:54 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 23 Nov 2023 11:54 AM IST
सार
पीड़ित महिला ने अकलतरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मंगलवार की रात अपने घर के बाथरूम के लिए बाहर निकली थी, उसी समय सुनापन का फायदा उठाकर आरोपी संजय यादव, विजय यादव, अजय यादव ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला के साथ तीन लोगों ने दुष्कर्म करने की कोशिश की है। तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी अनुसार, पीड़ित महिला ने अकलतरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मंगलवार की रात अपने घर के बाथरूम के लिए बाहर निकली थी, उसी समय सुनापन का फायदा उठाकर आरोपी संजय यादव, विजय यादव, अजय यादव बाड़ी के तरफ आए और तीनों ने पीछे से पकड़ कर जमीन पर गिरा कर हाथ से घसीटने लगे और तीनों ने मिलकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किसी तरह से तीनों के चंगुल से चिल्लाते हुए भाग कर अपने घर पहुंची। मौके से तीनो आरोपी भाग निकले। घटना की जानकारी परिजनों की दी। अकलतरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया गई। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन