फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Three people died in a painful road accident woman condition critical in Janjgir Champa

Janjgir Champa: दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Sat, 27 Apr 2024 03:31 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 27 Apr 2024 03:31 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले के अरसमेटा मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Three people died in a painful road accident woman condition critical in Janjgir Champa
घटना से नाराज लोगों ने किया चक्काजाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के अरसमेटा मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए पामगढ़ अस्पताल लगाया गया है। अज्ञात वाहन चालक वाहन लेकर फरार है। गुसाए लोगों ने चक्काजाम किया हुआ है। घटना मुलमुला थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार मृतक रामकुमार कश्यप (47) निवासी कोनारगढ़ जोकि एक बाइक में अपनी पत्नी शतरूपा बाई (42) वर्ष, पुत्र चंद्र प्रकाश कश्यप (19) वर्ष और 3 साल की छोटी बच्ची नातिन के साथ अपने गांव कोनारगढ से अपनी नतनीन के बर्थडे मनाने के लिए गांव परसदा जा रहे थे। करीबन 12.30 बजे अरसमेटा मोड़ के पास पहुंचे हुए थे की अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार ठोकर मारी जिससे बाइक में सवार सभी सड़क के किनारे जा गिरे।

विज्ञापन


वहीं अज्ञात वाहन चालक मौके पर से वाहन को लेकर फरार हो गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पामगढ़ के अस्पताल में भेजा गया है। पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश भी घटना स्थल पर पहुंची हैं। पिछले 2 घंटे से चक्काजाम जारी है मगर अब तक कोई हल नहीं निकल पाया है। लागतार अधिकारियों के द्वारा समझाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed