फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   three bike riding miscreants looted grocery wholesaler in Sakti

किराना थोक व्यापारी से लूट: वसूली के बाद लौट रहा था घर, बाइक सवार तीन बदमाश रुपयों से भरा बैग छीनकर भागे

Tue, 06 Jun 2023 07:57 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 06 Jun 2023 07:57 PM IST
सार

थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत ने बताया कि किराना व्यापारी से लूटपाट होने की जानकारी मिली है। पुलिस रात भर घटनास्थल के आस-पास जांच करती रही, पर अभी कुछ हाथ नहीं आया है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रहे हैं। 

विज्ञापन
three bike riding miscreants looted grocery wholesaler in Sakti
लूट के बाद दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की तलाश की जा रही है। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ सक्ती में सोमवार रात को किराना के एक थोक व्यापारी से लूट हो गई। व्यापारी वसूली के बाद रुपये लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोका और रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि बैग में कितने रुपये थे। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, वार्ड नं 14 निवासी भारत अठवानी किराना थोक व्यापारी हैं। वह सोमवार को दुकानदारों से उधारी के रुपये लेने निकले थे। रुपये वसूल कर बाइक से जैजैपुर, मालखरौदा होते हुए वापस अपने घर आ रहा था। उनके साथ दुकान के बगल में रहने वाला एक युवक भी था। वापस आते समय दर्राभांठा पुल के पास तीन बाइक सवार युवक वहां पर पहुंचे और व्यापारी से बैग को छीन कर भाग गए।
विज्ञापन




इसके बाद किराना व्यापारी ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों मे नाकाबंदी के लिए अलर्ट जारी किया है। पुलिस रात भर घटनास्थल के आस पास सीसीटीवी फुटेज की तलाश करती रही, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत ने बताया कि किराना व्यापारी से लूटपाट होने की जानकारी मिली है। पुलिस रात भर घटनास्थल के आस-पास जांच करती रही, पर अभी कुछ हाथ नहीं आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed