फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Three accused of robbery arrested in Janjgir Champa

Janjgir Champa: लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार, छह लाख रुपये से ज्यादा कीमत के मोबाइल फोन बरामद

Mon, 11 Mar 2024 01:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 11 Mar 2024 01:47 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले के वार्ड नबर 17 के रविदास चौक के पास सब्जी मार्केट से सब्जी लेकर घर जा रहे व्यक्ति के साथ चाकू की नोक पर मोबाइल फोन और 550 रूपये  की तीन अज्ञात व्यक्तियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
Three accused of robbery arrested in Janjgir Champa
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के वार्ड नबर 17 के रविदास चौक के पास सब्जी मार्केट से सब्जी लेकर घर जा रहे व्यक्ति के साथ चाकू की नोक पर मोबाइल फोन और 550 रूपये  की तीन अज्ञात व्यक्तियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिसमे सिटी कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपीयों को पकड़ा और उनके पास से 20 नग मोबाइल कीमती छह लाख 50 हजार रूपये को बरामद किया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वहीं दो नाबालिक बालकों को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी से मिली जानकारी अनुसार, अंजनी कुमार पाण्डेय से 24 फरवरी को जब वह सब्जी लेकर घर जा रहा था तभी एक व्यक्ति पास आया और चाकू को दिखाकर 550 रु तथा मोबाइल को लूट किया उसके साथ दो अन्य साथियों के साथ भाग निकले की रिपोर्ट दर्ज सिटी कोतवाली में किया गया। जांच पड़ताल पर साइबर टीम और पुलिस टीम जुटी हुई थी। इस दौरान सूचना मिली की कुछ संदिग्ध लोग चांपा में एक किराए के मकान में रह रहे है। जिसपर उक्त संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया की बकिम मंडल, कृष्णा शाह एवं शेख चुन्नू तीनो झारखंड राज्य के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन

 

जोकि जिले के अगल- अलग थाना क्षेत्र जैसे पामगढ़, बलौदा, नैला चौकी और अन्य जिलों में लगने वाले बाजार,मेला में मोबाइल चोरी करने की बात कही। जिनके पास से 20 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाइल बरामद किया गया है। जिसकी कीमत तकरीबन छह लाख 50 हजार रूपये बताई जा रही है। तीनों आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed