फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Thieves target empty house, steal jewellery cash and other valuables worth lakhs in Janjgir Champa

Janjgir Champa: चोरों ने सूने मकान को बनाया निशाना, ज्वैलरी, नकदी समेत लाखों का माल पार, कोरबा गया था परिवार

Fri, 03 May 2024 02:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 03 May 2024 02:26 PM IST
सार

अज्ञात चोरों ने मकान में लगे ताले को तोड़कर अलमारी के अंदर रखे 35 तोला सोना 30 से 40 तोला चांदी और 2.50 लाख नकदी रकम सहित लगभग 27.60 लाख रूपये की अज्ञात चोरों ने चोरी की है।

विज्ञापन
Thieves target empty house, steal jewellery cash and other valuables worth lakhs in Janjgir Champa
राजकुमार तिवारी के घर में लाखों की चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया है। अज्ञात चोरों ने मकान में लगे ताले को तोड़कर अलमारी के अंदर रखे 35 तोला सोना 30 से 40 तोला चांदी और 2.50 लाख नकदी रकम सहित लगभग 27.60 लाख रूपये की अज्ञात चोरों ने चोरी की है। परिवार कोरबा गया हुआ था, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 19 आईबी रेस्ट हाउस की घटना है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार मकान मालिक राजकुमार तिवारी ने बताया की वह एसईसीएल का कर्मचारी था 2 साल पहले रिटायर हुआ है और जांजगीर के वार्ड नंबर 19 में ढेर साल पहले ही परिवार के साथ रहने लगे थे। कुछ दिन पहले घर के सभी सदस्य कोरबा घूमे गए हुए थे और वही रिश्तेदार के यह रुके हुए थे। वह अपने घर में अकेला था। वह गुरुवार को सुबह करीबन 6 बजे मकान के मेन गेट में ताला लगाकर परिवार के सदस्यों को लेने के लिए कोरबा गाया हुआ था और रात में ही रिश्तेदार के यह रुका था। 
विज्ञापन

 

शुक्रवार की सुबह परिवार के साथ पहुंचा तो देखा की गेट में लगा ताला टूटा हुआ था। मकान के अंदर कमरे में लगे दरवाजे की कुंडी भी टूटी हुई थी। वहीं कमरे में रखे अलमारी के दरवाजे खुले मिले और उसमे रखा 35 तोला सोना कीमत तकरीबन 25 लाख रु 30 से 40 तोला कीमत 20 हजार रु और 2.50 लाख नगदी रकम रखा हुआ था। सामान बैड में बिखरा हुआ था। गुरुवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की गई है। सिटी कोतवाली में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की गई। डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया। आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे की तलाश पुलिस कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed