फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Theft in mobile shop revealed four accused arrested goods worth one and a half lakh recovered in Janjgir-Champ

Janjgir-Champa: मोबाइल दुकान में हुई चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ लाख का माल बरामद

Wed, 11 Jun 2025 08:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चापा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चापा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 11 Jun 2025 08:05 PM IST
सार

जांजगीर-चांपा जिले के थाना चांपा क्षेत्र अंतर्गत बरपाली चौक स्थित रजा मोबाइल शॉप में हुई चोरी की वारदात का साइबर टीम और चांपा पुलिस ने मिलकर चंद घंटों में खुलासा कर दिया।

विज्ञापन
Theft in mobile shop revealed four accused arrested goods worth one and a half lakh recovered in Janjgir-Champ
मोबाइल दुकान में चोरी का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर-चांपा जिले के थाना चांपा क्षेत्र अंतर्गत बरपाली चौक स्थित रजा मोबाइल शॉप में हुई चोरी की वारदात का साइबर टीम और चांपा पुलिस ने मिलकर चंद घंटों में खुलासा कर दिया। पुलिस ने चार सदस्यीय चोर गिरोह को गिरफ्तार कर 1.5 लाख रुपये मूल्य के मोबाइल, लैपटॉप, मॉनिटर व अन्य उपकरण बरामद किए हैं।

विज्ञापन


रियाज खान, निवासी तहसील रोड चांपा, ने 10 जून को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 9 जून की रात लगभग 9 बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर गया था। अगली सुबह जब वह दुकान पहुंचा तो ताले टूटे हुए थे और दुकान से कई महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण गायब थे। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।चांपा पुलिस और साइबर टीम ने मिलकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया। फुटेज में चार संदिग्धों को रेलवे ट्रैक की ओर से आते और चोरी कर उसी रास्ते से भागते देखा गया।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध इमरान अंसारी, सुरेश उर्फ रानी यादव, दिलबर यादव और शिवम महंत को अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में सभी ने चोरी करना स्वीकार किया। सभी आरोपियों से मोबाइल फोन, लैपटॉप, मॉनिटर, व अन्य सामग्री जब्त की गई जिसकी कीमत करीब ₹1,50,000 आँकी गई है। आरोपियों का नाम ..सुरेश यादव पिता  22 साल भोजपुर ,दिलबर यादव 24 साल भोजपुर,शिवम महंत 22 साल साकिन बरपाली चौक,मोहम्मद इंमरान अंसारी 24 साल साकिन बरपाली चौक  चांपा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed