फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Sensation after dead body of youth was found in field injury marks found on face in Janjgir Champa

Janjgir Champa: खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी, चेहरे पर चोट के मिले निशान, हत्या की आशंका

Sun, 14 Apr 2024 04:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 14 Apr 2024 04:51 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम लाखुर्री में खेत में एक युवक का शव मिला है। मृतक युवक के चेहरे में चोट के निशान मिले हैं। मारपीट कर हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान रमाकांत तिवारी के रूप में की गई है।

विज्ञापन
Sensation after dead body of youth was found in field injury marks found on face in Janjgir Champa
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम लाखुर्री में खेत में एक युवक का शव मिला है। मृतक युवक के चेहरे में चोट के निशान मिले हैं। मारपीट कर हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान रमाकांत तिवारी के रूप में की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामला सारागांव थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन

 

एएसपी राजेंद्र जायसवाल ने बताया की, मृतक युवक की पहचान रामकांत तिवारी निवासी बिलासपुर जिले के लाल खदान के रूप में हुई है। जोकि ट्रेवल्स एजेंसी में गाड़ी चलाने का काम करता है। गाड़ी मालिक ने बताया की शनिवार की रात्रि गाड़ी कोटमीसोनर से अमरकंटक जाने के लिए कुछ लोगों ने फोन नंबर देकर गाड़ी की बुकिंग की थी। जिसे लेने के लिए कोटमी सोनार गया हुआ था।  

विज्ञापन


चालक रमाकांत का मोबाइल बंद होने पर गाड़ी मालिक जीपीएस के माध्यम से गाड़ी को ट्रेस कर रहा था मगर गाड़ी कही और जा रही थी। आशंका होने पर 112 को फोन कर शिकायत दर्ज कराकर गाड़ी की लोकेशन भेजा गया जहां अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम पचारी में गाड़ी मिली मगर चालक नहीं था। आज सुबह रविवार को करीबन 10 बजे लाखुर्री के खेत में ग्रामीणों ने देखा की एक युवक शव पड़ा हुआ है। जिसकी सूचना तत्काल सारागांव थाना पुलिस को दी गई।   

विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। मृतक युवक रमाकांत तिवारी के चेहरे में चोट के निशान मिले हैं युवक के साथ मारपीट कर हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक युवक के कपड़ों में खून के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने हत्या की आशंका जाहिर की है। आस-पास की जगहों की तलाशी ली गई है बिलासपुर से एफएसएल टीम को बुलाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed