फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Police arrested young man who blackmailed his girlfriend by making obscene videos in janjgir-champa

सोनू के जाल में फंसी 'सोना': कॉल कर बनाया प्रेमिका का अश्लील वीडियो, फिर की ऐसी डिमांड जिसे वो न कर पाई पूरा

Fri, 16 Jun 2023 05:21 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Fri, 16 Jun 2023 05:21 PM IST
सार

आरोपी सोनू उर्फ वीरेंद्र लहरे के उसके मामा के घर बेहरा पाली चौक पंतोरा में छिपे होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने वहां घेराबंदी कर दबिश दी और आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी के वीडियो वायरल करने और धमकी देकर पैसे मांगने की बात स्वीकार कर ली। 

विज्ञापन
Police arrested young man who blackmailed his girlfriend by making obscene videos in janjgir-champa
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में प्यार, अश्लीलता और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक ने लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसाया, फिर व्हाट्सएप पर कॉल कर अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी प्रेमी ने लड़की से पैसों की डिमांड शुरू कर दी। नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद लड़की ने अपने परिजनों को जानकारी दी और थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन




लड़की पर अश्लील वीडियो कॉल करने का बनाता था दबाव
जानकारी के मुताबिक, करीब चार साल पहले सोनू उर्फ वीरेंद्र लहरे की पहचान लड़की से हुई थी। किसी अन्य के माध्यम से उसे लड़की का मोबाइल नंबर मिल गया। इसके बाद उसने लड़की को कॉल किया और दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। आरोपी सोनू ने लड़की को प्रपोज किया कि वह उससे प्यार करता है। लड़की भी उसकी बातों में आ गई। आरोप है कि सोनू ने लड़की पर अश्लील वीडियो कॉल करने का दबाव डालना शुरू किया। लड़की ने मना किया तो घर में दोनों के संबंधों को बताने की धमकी देने लगा। 
विज्ञापन


रुपये नहीं देने पर पिता और भाई को भेजा वीडियो
आरोपी सोनू की बातों में आकर एक दिन लड़की ने कॉल किया तो उसने अश्लील वीडियो को रिकॉर्ड कर लिया। इसके करीब एक माह बाद सोनू ने छह जून को लड़की के व्हाट्सएप पर उसका अश्लील वीडियो भेज दिया। साथ ही रुपयों की डिमांड करने लगा। आरोपी सोनू ने लड़की से कहा कि, वह अभी हैदराबाद में है। पैसा नहीं दोगी तो अश्लील वीडियो को उसके रिश्तेदारों में वायरल कर देगा। जब लड़की ने इसके बाद भी पैसे नहीं दिए तो आरोपी ने अश्लील वीडियो उसके भाई और पिता को भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस ने आरोपी को उसके मामा के घर से पकड़ा
पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी सोनू की तलाश की जा रही थी, लेकिन उसका पता नहीं चल रहा था। इस बीच आरोपी सोनू उर्फ वीरेंद्र लहरे के उसके मामा के घर बेहरा पाली चौक पंतोरा में छिपे होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने वहां घेराबंदी कर दबिश दी और आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी के वीडियो वायरल करने और धमकी देकर पैसे मांगने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसके मोबाइल से वीडियो बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed