फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Masked miscreants beat up shopkeeper also broke goods act captured in CCTV in Janjgir Champa

Janjgir Champa: नकाबपोश बदमाशों ने दुकानदार के साथ की मारपीट, सामान भी तोड़ा, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत

Fri, 31 May 2024 06:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 31 May 2024 06:56 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले के नगर पालिका जांजगीर के शारदा चौक स्थित कृष्णा फाल्स सीलिंग दुकान में 10 से 15 नकाबपोस घुसे और दुकानदार यशपाल सिंह राठौर के साथ मारपीट की। जिससे वह लहूलुहान हो गया।

विज्ञापन
Masked miscreants beat up shopkeeper also broke goods act captured in CCTV in Janjgir Champa
दुकानदार के साथ मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के नगर पालिका जांजगीर के शारदा चौक स्थित कृष्णा फाल्स सीलिंग दुकान में 10 से 15 नकाबपोस घुसे और दुकानदार यशपाल सिंह राठौर के साथ मारपीट की। जिससे वह लहूलुहान हो गया। दुकान से भाग कर अपनी जान बचाई। मारपीट की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वहीं दुकान के बाहर रखे सामान की तोड़फोड़ की गई है। सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन

 

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित यशपाल सिंह राठौर ने बताया की दो दिन पहले गिरधारी राठौर ने रेलवे स्टेशन के पास मोटर साइकिल को खड़ी किया हुआ था। जब वापस अपने मोटर साइकिल के पास आया तो गाड़ी नहीं थी अज्ञात चोरों ने चोरी की थी। जिस पर मुझे फोन का गिरधारी राठौर ने रेलवे स्टेशन बुलाया। मैं पहुंचा तो रेलवे स्टेशन की चौकीदार से पूछा की गाड़ी नही है कहा गई। जिसमे रिपोर्ट दर्ज करने की बात कहने पर गाड़ी को देने की बात सामने आई सूचना मिली की अमन दुबे नाम का व्यक्ति के पास मोटर साइकिल है। जिसे फोन कर गाड़ी वापस करने को बोला था जोकि दो दिन तक घुमाया उसके बाद मोटर साइकिल को वापस किया।

विज्ञापन

 

आज शुक्रवार की सुबह करीबन 10 बजे दुकान पहुंचा हुआ था। इस बीच अमन दुबे ने फोन कर गली गलौज की। जिसके बाद वह दोपहर में दुकान आ गया और बहश करते हुए गाली गलौज करने लगा इस बीच उसके पीछे पीछे 10 से 15 नकाब पोस लोग अंदर आए और लकड़ी के बट्टे से कई बार हमला करते हुए मारपीट की । किसी तरह से दुकान से भाग कर पास के दूसरे दुकान के अंदर घुसकर अपनी जान बचाई। मारपीट से सिर पर गंभीर चोट आने से 7 टाका लगा है शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट आई है। वही दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में मारपीट की घटना कैद हुई है। वही दुकान के बाहर भी सामानों की तोड़ फोड़ की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सिटी कोतवाली थाने में अमन दुबे के साथ आए अन्य लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया गया है। वही आरोपीयो की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। समय रहते आरोपियों को नही पकड़ा जाता है तो थाना के सामने प्रदर्शन और चक्का जाम की चेतावनी भी दी है। 


 

यशपाल सिंह राठौर के साथ मारपीट की घटना हुई है सीसीटीवी कैमरे में मारपीट कर रहे लोग देखे जा सकते है। सीसीटीवी कैमरे के आधार पर  आरोपियों की तलाश कर गिरफ्तार किया जाएगा। रिपोर्ट दर्ज किया गया है। प्रवीण द्विवेदी, सिटी कोतवाली प्रभारी


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed