फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Janjgir Champa's Vivek Aggarwal sits on the hot seat of Kaun Banega Crorepati

जांजगीर चांपा: अमिताभ के साथ KBC की हॉट सीट पर बैठ विवेक ने बढ़ाया जिले का मान, 17 वर्षों से कर रहे थे प्रयास

Wed, 20 Sep 2023 11:50 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 20 Sep 2023 11:50 AM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले के जांजगीर नैला नगर के होनहार विवेक अग्रवाल ने मंगलवार को महानायक अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठ कर उनके सवालों का जवाब दिया। विवेक केबीसी के लिए 17 वर्षों से प्रयास कर रहे थे।

विज्ञापन
Janjgir Champa's Vivek Aggarwal sits on the hot seat of Kaun Banega Crorepati
विवेक अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के जांजगीर नैला नगर के होनहार विवेक अग्रवाल ने मंगलवार को महानायक अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठ कर उनके सवालों का जवाब दिया। विवेक केबीसी के लिए 17 वर्षों से प्रयास कर रहे थे। विवेक अग्रवाल ने पहले एपिसोड में 8 सवालों का सही जवाब देकर 80 हजार की राशि जीत ली है। आज बुधवार को दूसरे एपिसोड का प्रसारण होगा। गणेश पंडाल में प्रोजेक्टर लगाकर केबीसी को लोगों को दिखाया गया।

विज्ञापन


जांजगीर चाम्पा जिला के  नैला में रहने वाले विवेक अग्रवाल का 17 वर्ष के प्रयास के बाद अब केबीसी की हॉट सीट पर बैठ पाए हैं। जांजगीर में बर्तन का व्यवसाय करने वाले विवेक अग्रवाल का एपिसोड मंगलवार को दूसरे प्रतिभागी के रूप में शुरू हुआ। विवेक की प्रतिभा को लोगों तक पहुंचाने के उनके साथियों ने प्रोजेक्टर लगाया और गणेश पंडाल में दर्शकों के बैठने के खास इंतजाम किया। इसे देखने के लिए विवेक के परिजनों के साथ दोस्त और काफी संख्या में नगर के लोग पहुचे। 
विज्ञापन


विवेक के नाम की घोषणा के साथ ही पंडाल गणपति बप्पा मोरिया के जयकारा के साथ गूंज उठा और सभी लोगो ने केबीसी को देखा और अपने साथी को हॉट सीट पर बैठा देखकर आतिशबाजी भी की। विवेक अग्रवाल ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि केबीसी में जाने के लिए 17 साल लग गए। वह लगातार प्रतियोगिता में जाने का प्रयास करते रहे और आखिरकार उन्हें मंजिल मिल गई और उन्हें केबीसी जाने का मौका मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed