फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Janjgir Champa Fire Hindi News Major fire in quilt shop

Janjgir Champa: रजाई की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक, मौके पर दमकल विभाग की टीम

Fri, 19 Jul 2024 11:10 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 19 Jul 2024 11:10 AM IST
सार

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ में जयपुरी सोफा रिपेयरिंग और रजाई दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। दुकान के अंदर रखा समान जलकर खाक हो गया है। 20 हजार नगद सहित पांच लाख का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Janjgir Champa Fire Hindi News Major fire in quilt shop
Janjgir-Champa News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ में जयपुरी सोफा रिपेयरिंग और रजाई दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। दुकान के अंदर रखा समान जलकर खाक हो गया है। 20 हजार नगद सहित पांच लाख का नुकसान हुआ है। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। आग लगने की सूचना पामगढ़ पुलिस और दमकल की टीम को दी गई। घटना पोस्ट ऑफिस के बगल पामगढ थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, मोहम्मद वकील निवासी दरभंगा बिहार जोकि 15 वर्षों से पामगढ़ में रहकर रजाई गद्दा बनाने और बेचने का काम कर करते हैं। आज सुबह जयपुरी सोफा रिपेयरिंग एवं रजाई दुकान में अचानक से आग लग गई। मौके पर काम कर रहे और आसपास के लोगों ने देखा। लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। मगर दुकान आग तेजी से फैल गई। दुकान के अंदर रखे सोफा के समान ओर रजाई गद्दा के साथ 20 हजार रुयये नगदी रकम भी जल गया। मोहम्मद वकील को आर्थिक नुकसान हुआ है, जोकि 5 लाख रुपये से अधिक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed