फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Gold and silver ornaments and rupees stolen from Chandi Devi temple in Janjgir Champa

Janjgir-Champa Crime: चंडी देवी मंदिर से सोने-चांदी के गहने और रुपये चोरी; सीसीटीवी में दिखे महिला सहित दो लोग

Wed, 28 Jun 2023 06:26 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 28 Jun 2023 06:26 PM IST
सार

एएसपी अनिल सोनी ने कहा की मंदिर में चोरी करते सीसीटीवी कैमरे में महिला और पुरुष दिख रहे है। दोनो ने मास्क लगा रखा था। फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
Gold and silver ornaments and rupees stolen from Chandi Devi temple in Janjgir Champa
चंडी देवी मंदिर जांजगीर-चांपा। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा स्थित चंडी देवी मंदिर से मंगलवार रात मां के सोने-चांदी के जेवर और दान पेटी में रखे एक लाख रुपये चोरी हो गए। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक महिला सहित दो लोग चोरी करते हुए कैद हुए हैं। दोनों संदिग्ध सुबह से ही मंदिर के आसपास घूम रहे थे। दोनों ने अपने चेहरे मास्क से ढंक रखे थे। सूचना मिलने पर बुधवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सलखन गांव के मां चंडी देवी का मंदिर है। इसी मंदिर में रात करीब 8 बजे एक महिला और एक पुरुष ने घुसकर चोरी की है। आरोपी चोर मां की मूर्ति से आभूषण, मुकुट, छत्र, सोने के जेवर और दान पेटी में रखे एक लाख से अधिक रुपये की अधिक रकम निकालकर ले गए। बुधवार सुबह जब पुजारी मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे तो देवी के गहने गायब थे। इस पर उन्होंने आसपास तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन




बताया जा रहा है की महिला और पुरुष दोनों मंगलवर सुबह से मंदिर परिसर में घूम रहे थे। मंदिर बंद होने का समय और खुलने का समय गांव के लोगों से पूछा, फिर पास के होटल में जाकर दोनों ने नाश्ता किया। रोज की तरह मंदिर के पुजारी ने देर शाम पूजा-अर्चना के बाद मंदिर का दरवाजा बंद कर दिया था। इसके बाद वह अपने घर चले गए। इसके बाद ही दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शहर में लगातार चोरी और लूट की घटनाएं हो रही हैं। हर बार पुलिस के हाथ खाली हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed