फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Girl dies in road accident angry family members create blockade in Janjgir Champa

Janjgir Champa: सड़क हादसे में बच्ची की मौत, नाराज परिजनों ने किया चक्काजाम, घंटों बाधित रहा यातायात

Sun, 07 Jan 2024 07:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 07 Jan 2024 07:41 PM IST
सार

घटना की सूचना मिलने पर आस पास के लोगों ने परिजनों को जानकारी दी और परिजनों के आने के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जगदल्ला मार्ग में चक्का जाम किया। यह चक्का जाम ढाई घंटा तक चला।

विज्ञापन
Girl dies in road accident angry family members create blockade in Janjgir Champa
नाराज परिजनों ने किया चक्काजाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिला के चाम्पा नगर पालिका क्षेत्र के हनुमान धारा में तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने स्कूटी सवार बहनों को ठोकर मारी जिसमे छह साल की बच्ची की ट्रैक्टर के चक्के में दबने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं स्कूटी चला रही बहन घायल हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन और आसपास के लोगों ने चक्काजाम कर दिया। आर्थिक मदद मिलने के बाद चक्का जाम समाप्त हुआ। ट्रेक्टर सहित चालक पुलिस हिरासत में है। 

विज्ञापन

 

घटना की सूचना मिलने पर आस पास के लोगों ने परिजनों को जानकारी दी और परिजनों के आने के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जगदल्ला मार्ग में चक्का जाम किया। यह चक्का जाम ढाई घंटा तक चला। चक्काजाम के बाद पुलिस और जिला प्रशासन ने परिजनों को समझाइस दी गई। वहीं मृतका के परिजनों को एक लाख रूपये सहायता राशि दी जिसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ। 

विज्ञापन

 

मौके में पहुंची चाम्पा पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए चाम्पा बीडीएम अस्पताल भेज दिया वहीं ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। साथ ही ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed