{"_id":"68370b6c18f5a9dd6e017e61","slug":"elderly-man-attacked-with-knife-due-to-old-rivalry-accused-arrested-in-janjgir-champa-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janjgir-Champa: पुरानी रंजिश में चाकू से बुजुर्ग पर प्राणघातक हमला, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir-Champa: पुरानी रंजिश में चाकू से बुजुर्ग पर प्राणघातक हमला, आरोपी गिरफ्तार
Wed, 28 May 2025 07:21 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चापा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चापा
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 28 May 2025 07:21 PM IST
सार
जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम धरदेई में पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला कर बुजुर्ग को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक राजा बंधन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम धरदेई में पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला कर बुजुर्ग को गंभीर रूप से घायल कर दिया। शिवरीनारायण पुलिस ने जानलेवा हमला करने वाले आरोपी युवक राजा बंधन को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। दरअसल 22 मई की रात करीबन 8 बजे बुजुर्ग रामायण कुर्रे अपने पड़ोसी के घर से मजदूरी का पैसा लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के रहने वाला युवक राजा बंधन ने पुरानी रंजिश के चलते रास्ते में रोककर गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी और अपने पास रखे चाकू से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई।
विज्ञापन
शिवरीनारायण थाना में मामला दर्ज किया गया। पुलिस की टीम ग्राम धरदेई राजा बंधन के घर से पकड़ कर थाने लेकर पहुंची और घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने प्राणघातक हमले की बात स्वीकार की। आरोपी के खिलाफ धारा 296, 351(3), 115(2), 109(1) व आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
कत्तानुमा हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र के मस्जिद मोहल्ला सुनारिन घाट में लोहे का कत्तानुमा हथियार को लेकर लोगों को डराने धमकाने वाले आरोपी युवक नेभन केवट (27) वर्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। दअरसल,चांपा पुलिस को सूचना मिली कि मस्जिद मोहल्ला सुनारिन घाट में लोहे का कत्तानुमा हथियार को लेकर आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है । पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक नेभन केवट को पुलिस हिरासत में लिया गया। उसके हाथ में रखे लोहे के कत्तानुमा हथियार को जब्त किया गया। आरोपी नेभन केवट के खिलाफ आर्म्स एक्ट धारा 25,27 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन