फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   chhattisgarh police arrested young man for misdeed girl by expressing love in sakti

'मैं तुमसे प्यार करता हूं' कहकर दुष्कर्म: युवती के मना करने पर की जबरदस्ती, ब्लैकमेल किया, शादी भी तुड़वा दी

Mon, 29 May 2023 12:40 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 29 May 2023 12:40 PM IST
सार

आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। साथ वाली दोनों की फोटो भी वायरल करने की धमकी दी और एक लाख रुपये मांगे। कहा कि रुपये नहीं दोगी तो फोटो वायरल कर देगा। 

विज्ञापन
chhattisgarh police arrested young man for misdeed girl by expressing love in sakti
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक युवक ने 26 साल की युवती से दुष्कर्म किया। आरोपी ने युवती को मिलने के लिए बुलाया और प्यार का इजहार किया। युवती के मना करने पर आरोपी ने जबरदस्ती की। इसके बाद फोटो वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपये भी मांगे। लड़की की शादी कहीं और तय हुई तो आरोपी ने उसे भी तुड़वा दिया। तंग आकर युवती ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला हसौद थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


युवती ने अलग-अलग जाति का होने से इनकार किया
जानकारी के मुताबिक, स्थानीय एक युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि किशोर साहू से उसका पुराना परिचय था। किशोर ने 10 फरवरी 2022 की रात उसे कॉल कर घर के पीछे बाड़ी में बुलाया। आरोपी है कि किशोर ने उससे कहा कि 'मैं तुमसे प्यार करता हूं।' फिर संबंध बनाने के लिए कहने लगा। इस पर युवती ने मना कर दिया और कहा कि वे दोनों अलग-अलग जाति के हैं। ऐसे में उससे शादी नहीं कर सकती। आरोप है कि इसके बाद किशोर ने युवती से जबरदस्ती की और दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


फोटो वायरल करने की धमकी देकर मांगे रुपये
आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। साथ वाली दोनों की फोटो भी वायरल करने की धमकी दी और एक लाख रुपये मांगे। कहा कि रुपये नहीं दोगी तो फोटो वायरल कर देगा। इसके बाद रोज कॉल कर रुपये की मांग करने लगा। इस बीच युवती की शादी तय हो गई तो आरोपी ने लड़के वालों के रिश्तेदारों के घर जाकर उसे भी तुड़वा दिया। इसके बाद पुलिस ने कैथा निवासी आरोपी किशोर साहू को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed