{"_id":"64ac2368ee221650c300379a","slug":"chhattisgarh-police-arrested-two-friends-for-stealing-from-school-in-janjgir-champa-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janjgir-Champa Crime: स्कूल की खिड़की तोड़कर दो दोस्त ले गए लैपटॉप सहित चार लाख का सामान; दोनों गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir-Champa Crime: स्कूल की खिड़की तोड़कर दो दोस्त ले गए लैपटॉप सहित चार लाख का सामान; दोनों गिरफ्तार
Mon, 10 Jul 2023 08:57 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 10 Jul 2023 08:57 PM IST
सार
जांजगीर चांपा जिले के कोसमंदा गांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चोरी करने वाले दो दोस्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी स्कूल के पीछे खिड़की को तोड़कर अंदर घुसे थे और वहां से अलमारी से पांच लैपटॉप सहित चार लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए थे।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले के कोसमंदा गांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चोरी करने वाले दो दोस्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी स्कूल के पीछे खिड़की को तोड़कर अंदर घुसे थे और वहां से अलमारी से पांच लैपटॉप सहित चार लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए थे। दोनों आरोपी राजेंद्र बारेठ और हेमंत श्रीवास के पास से पुलिस ने चोरी का सामानों को बरामद कर लिया है। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
चांपा एसडीओपी यदुमणी सिदार ने बताया कि 16 जून को स्कूल की आईसीटी लैब को जांच के बाद बंद कर दिया गया था। जब 27 जून को स्कूल खोला गया, तब लैब में रखे पांच लैपटॉप, एक सीपीयू, एक वाईफाई, एक प्रोजेक्टर गायब थे। पता चला कि खिड़की तोड़कर उन्हें निकाला गया था। जांच के दौरान सूचना मिली कि कोसमंदा के रहने वाले राजेंद्र बारेठ और हेमंत श्रीवास लैपटॉप बेचने के लिए ग्राहक खोज रहे है।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके घर से पकड़ा लिया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए सामानों को बरामद किया गया है। दोनो आरोपियों ने रात्रि 12 से 2 बजे के बीच चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जहां दोनों आरोपियों की घर और स्कूल दूरी लगभग 800 मीटर है। दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
विज्ञापन