फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   chhattisgarh groom body was found hanging before procession in sakti

बारात निकलने से पहले फांसी से लटका मिला दूल्हा: एक घंटे पहले घर से कुछ दूर मिला शव; दूसरे दिन थी बहन की शादी

Wed, 03 May 2023 02:20 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 03 May 2023 02:20 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। ऐसे में खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं है। उसके परिजनों और दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। 
 

विज्ञापन
chhattisgarh groom body was found hanging before procession in sakti
गजाधर विश्वकर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती में बारात निकलने से एक घंटे पहले ही दूल्हे की मौत हो गई। उसका शव घर से कुछ दूर पेड़ पर फांसी से लटका मिला। वह शौच जाने की बात कहकर घर से निकला था। जब काफी देर तक नहीं आया तो परिजनों ने तलाश शुरू की, इसके बाद युवक का शव मिला। फिलहाल दूल्हे ने खुदकुशी की है या उसकी हत्या हुई है, अभी स्पष्ट नहीं है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शाम को ही उसकी चचेरी बहन की भी शादी थी। मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, भोथीडीह निवासी गजाधर विश्वकर्मा की शादी थी। इसे लेकर दो दिन से घर में रस्में चल रही थीं। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे उसकी बारात करही गांव जानी थी। इसी दौरान सुबह करीब पांच बजे गजाधर ने अपने फूफा से शौच जाने की बात कही और घर के पीछे की ओर चला गया। काफी देर तक नहीं आया तो परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस बीच कुछ ग्रामीण जंगल की ओर गए तो देखा कि गजाधर का शव पेड़ से फांसी पर लटका हुआ है। इस पर उन्होंने परिजनों को सूचना दी। 
विज्ञापन


इसके बाद शादी वाले घर में खुशी की जगह मातम में बदल गई है। गजाधर विश्वकर्मा की चाचा की बेटी की भी बुधवार को शादी थी। परिजनों से बताया की गजाधर विश्वकर्मा गुजरात के भुज में किसी कंपनी में काम करता था। शादी के लिए वह घर आया था। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। ऐसे में खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं है। उसके परिजनों और दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed