फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Carelessness of quack doctor took her life woman died after injection

Janjgir Champa: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही ने ली जान, इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की हुई मौत, आरोपी फरार

Fri, 29 Sep 2023 03:11 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 29 Sep 2023 03:11 PM IST
सार

इंजेक्शन लगाने के बाद किरन की तबीयत खराब होने लगी तभी उसे उपचार के लिए जि ला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
Carelessness of quack doctor took her life woman died after injection
गलत इंजेक्शन लगाने से महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले मे नैला के दर्री पारा में झोलाछाप डॉक्टर से इंजेक्शन लगवाने के बाद महिला किरन ताम्रकार की तबीयत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई।  परिजनों ने झोलाछाप डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है और कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है। इधर आरोपी झोलाछाप डॉक्टर फरार बताया जा रहा है। 

विज्ञापन

 

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कन्हाईबंद के रहने वाले राकेश ताम्रकार पत्नी किरन ताम्रकार के साथ गुरुवार की शाम करीबन चार बजे नैला रेलवे स्टेशन पर बने गणेश की मूर्ति देखने आए हुए थे। गणेश भगवान के दर्शन कर अपने घर जा रहे थे तभी किरन ने अपने पति को बुखार होने की जानकारी दी। जिसके बाद वे दोनो नैला के दर्री पारा में झोलाछाप डॉक्टर सुनील प्रधान के क्लीनिक गए और इंजेक्शन लगवा लिया। इंजेक्शन लगाने के बाद किरन की तबीयत खराब होने लगी तभी उसे उपचार के लिए जि ला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed