{"_id":"64ab99bf83bb6afbf5014666","slug":"a-young-man-misdeed-a-woman-in-janjgir-champa-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janjgir-Champa: देवर ने भाभी के साथ किया दुष्कर्म, जान से मारने की दी थी धमकी; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir-Champa: देवर ने भाभी के साथ किया दुष्कर्म, जान से मारने की दी थी धमकी; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Mon, 10 Jul 2023 11:10 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 10 Jul 2023 11:10 AM IST
सार
जांजगीर चांपा जिले मे देवर ने अपनी भाभी के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर बच्चों सहित जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले मे देवर ने अपनी भाभी के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर बच्चों सहित जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता का पति नौकरी के लिए जम्मू-कश्मीर में रहता है। पुलिस ने आरोपी देवर बली यादव को गिरफ्तार किया है। सिटी कोतवाली जांजगीर की घटना है।
विज्ञापन
मिली जानकारी अनुसार, पीड़ित महिला अपने तीन बच्चो के साथ गांव में रहकर मजदूरी कर अपना जीवन यापन करती है। उसका पति नौकरी करने जम्मू-कश्मीर गया हुआ था। उसका देवर बली यादव उसके साथ जबरजस्ती करते हुए जनवरी 2023 से दुष्कर्मा करता। जिसका विरोध करने पर और किसी को बताने पर आरोपी तीनों बच्चों सहित उसे जान से मार देने की बात कहकर धमकाता था। और रोजना घर आकर जबरदस्ती दुष्कर्म करता था। जिसके बाद वह चुपचाप जुल्म सहती रही। लेकिन जब उसका पति जम्मू-कश्मीर से वापस आया तो पीड़िता ने पति और सास की आपबीती सुनाई। जिसके बाद पीड़ित महिला ने अपने पति के साथ आकर सिटी कोतवाली जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन