{"_id":"649801817873b090460642c9","slug":"12-lakh-stolen-including-gold-and-silver-jewelry-from-the-builder-s-house-in-janjgir-chmapa-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्डर के मकान से 12 लाख की चोरी: परिवार के साथ गए थे अमरकंटक, CCTV फुटेज में स्कूटी पर जाते दिखे तीन संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्डर के मकान से 12 लाख की चोरी: परिवार के साथ गए थे अमरकंटक, CCTV फुटेज में स्कूटी पर जाते दिखे तीन संदिग्ध
Sun, 25 Jun 2023 02:27 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 25 Jun 2023 02:27 PM IST
सार
जांजगीर शहर में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। रोजाना छोटी-छोटी चोरियां हो रही हैं। घरों के तले टूट रहे है। रात्रि गस्त की बात करें तो पुलिस विभाग में बल नहीं होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
चोरी की वारदात के बाद बिल्डर के घर जांच के लिए पहुंची पुलिस।
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में चोरों ने शनिवार देर रात एक बिल्डर के मकान से लाखों रुपये की चोरी कर ली। मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर अलमारी में रखे करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और दो लाख रुपये नगदी ले गए। वारदात के दौरान मकान में कोई नहीं था। बिल्डर अपने परिवार सहित अमरकंटक घूमने के लिए गए थे। अगले दिन रविवार सुबह लोगों ने ताला टूटा देखा तो बिल्डर को वारदात की सूचना दी। मामला सिटी कोतवाली जांजगीर का है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें...शिक्षक के परिवार को बंधक बनाकर लूट: दरवाजा तोड़कर घर में घुसे नकाबपोश बदमाश, 10 लाख रुपये के गहने ले भागे
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, नैला के वार्ड नंबर 18 निवासी आशीष गौरहा बिल्डर हैं। वह शनिवार को परिवार सहित अमरकंटक घूमने के लिए गए थे। रात में देर हुई तो सभी लोग पैतृक गांव मेहंदा में रुक गए। इस बीच उन्हें सुबह सूचना मिली कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ है और घर में चोरी हो गई है। इस पर वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि अलमारी में रखे 12 तोला सोने, आधा किलो चांदी और पुराने जेवर जिनकी कीमत 10 लाख रुपये व दो 0लाख नगदी रकम वहां नहीं थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
बिलासपुर से पहुंची फॉरेंसिक टीम
सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई है। वहीं बिलासपुर से फॉरेंसिक टीम भी आ गई है। टीम ने दरवाजे, टूटे ताला, अलमारी और चोरी किए गए गहनों के पाउच से फिंगर प्रिंट लिए हैं। बिल्डर आशीष गौरहा के घर से 50 मीटर की दूरी पर एक सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। बताया जा रहा है की देर रात एक सफेद रंग की स्कूटी में तीन लोग जाते नजर आए हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्कूटी का नंबर निकाला जा रहा, ताकि ट्रेस कर चोरों का पता लगाया जा सके।
यह भी पढ़ें...
सात दिन में दो बड़ी चोरियां और एक लूट
पिछले एक सप्ताह के दौरान शहर में दो बड़ी चोरियां और एक लूट हुई हैं। तीनों ही मामलों में पुलिस के हाथ खाली हैं। अकलतरा क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 गुरघासीदास मोहल्ले में 18 जून को शिक्षक के घर दादी-पोती को बंधक बनाकर 10 लाख रुपये की लूट की गई। इसकी प्रकार से नैला क्षेत्र के ग्राम कापन में 20 जून को रिटायर्ड बिजली कर्मचारी मायाराम गौतम के घर से चोरों ने अलमारी ही उठाकर ले गए और फिर उसे तोड़कर तीन लाख रुपये निकाल लिए। अब 25 जून को बिल्डर के घर से 12 लाख रु की चोरी हुई है।