{"_id":"6526d48087778b18a300bc58","slug":"janata-congress-chhattisgarh-state-president-amit-jogi-visit-rajnandgaon-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Election: राजनांदगांव पहुंचे जोगी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Election: राजनांदगांव पहुंचे जोगी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का किया एलान
Wed, 11 Oct 2023 10:29 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 11 Oct 2023 10:29 PM IST
सार
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक अमित जोगी अपने एक दिवसीय दौरे पर राजनांदगांव पहुंचे। अमित जोगी ने कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश के 90 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक अमित जोगी अपने एक दिवसीय दौरे पर बुधवार को राजनांदगांव पहुंचे। उन्होंने शहर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत की। अमित जोगी ने भाजपा कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं जिनको इन्होंने ठगा नहीं। वहीं, अमित जोगी ने कहा कि उनकी पार्टी 90 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
राजनांदगांव शहर के महावीर चौक में आयोजित जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व विधायक अमित जोगी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने खून-पसीने से सींचकर इस पार्टी को बनाया है। उन्होंने पार्टी उनकी पार्टी मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय पार्टी है। उन्होंने भाजपा कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 15 साल भाजपा और 5 साल कांग्रेस को मौका दिया है। अब उनकी बारी है और जनता इस बार उन्हें ही चुनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमित जोगी ने कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश के 90 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। साथ ही उन्होंने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि लोग पार्टी में आते-जाते रहते हैं। जो गए हैं उनको मेरी शुभकामनाएं और जो आ रहे हैं उनको भी मेरी शुभकामनाएं हैं। भाजपा और कांग्रेस की टिकट की घोषणा के बाद ही वह रणनीति बनाकर उनकी पार्टी की टिकट का घोषणा करेंगे।