फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Youth misdeed minor Girl by pretending to love her in Jagdalpur

पीड़िता की आपबीती: युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, गर्भवती होने पर छोड़कर भागा; पुलिस ने पकड़ा

Thu, 21 Aug 2025 01:14 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 21 Aug 2025 01:14 PM IST
सार

आरोपी जितेन्द्र कुमार के बारे में साइबर सेल दंतेवाड़ा से जानकारी निकाली गई, जिसमें आरोपी की बिहार की लोकेशन मिली। पुलिस ने जब आगे की कार्रवाई शुरू की तो आरोपी का वर्तमान पता तमिलनाडु में होना पाया गया।

विज्ञापन
Youth misdeed minor Girl by pretending to love her in Jagdalpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिक को युवक ने अपने प्रेम जाल में फंसाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया, जहां नाबालिक के गर्भवती होने पर युवक फरार हो गया, नाबालिक ने इस मामले को लेकर थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरके बर्मन ने बताया कि किरंदुल थाना क्षेत्र की नाबालिक को आरोपी जितेन्द्र कुमार ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए, जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई। पीड़िता द्वारा आरोपी जितेन्द्र कुमार पर शादी के लिए दबाव डालने पर आरोपी फरार हो गया एवं फोन नंबर बंद कर दिया। जिस पर पीड़िता ने थाना किरन्दुल में 11 अगस्त को मामला दर्ज कराया। आरोपी जितेन्द्र कुमार के बारे में साइबर सेल दंतेवाड़ा से जानकारी निकाली गई, जिसमें आरोपी की बिहार की लोकेशन मिली। पुलिस ने जब आगे की कार्रवाई शुरू की तो आरोपी का वर्तमान पता तमिलनाडु में होना पाया गया। आरोपी को पकड़ने के लिए उप निरीक्षक राजेश बघेल के साथ  टीम को रवाना किया गया। आरोपी को तमिलनाडु से गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल दाखिल किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed